श्रद्धा हत्याकांड: कातिल आफताब ने क्राइम-थ्रिलर Dexter से सीखा मर्डर का तरीका! जानिए इनसाइट स्टोरी

श्रद्धा हत्याकांड: कातिल आफताब ने क्राइम-थ्रिलर Dexter से सीखा मर्डर का तरीका! जानिए इनसाइट स्टोरी

Shraddha Walker Murder Case Inside Details: श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। दिल्ली के महरौली में रहने वाले आफताब अमीन पूनावाला (29) ने अपनी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा (27) की 18 मई को गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद उसके शरीर के 35 टुकड़े किए। जिसके बाद उसने उसे फ्रीज में स्टोर किया और धीरे-धीरे करके रात को उन शवों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने आफताब को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आफताब अमीन पूनावाला हिट क्राइम-थ्रिलर Dexter का फैन था। पुलिल को शक है कि आफताब ने क्राइम-थ्रिलर Dexter से हत्या की प्लानिंग की होगी।

साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो है Dexter

साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो है Dexter

बता दें कि Dexter एक अमेरिकी क्राइम ड्रामा और साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो है। ये 2006 से 2013 के बीच ऑनएयर किया गया था। इस वेब सीरिज के 8 सीजन हैं। इसका लीड कैरेक्टर डेक्स्टर मॉर्गन दिन में पुलिस के लिए फोरेंसिक टेक्नीशियन के तौर पर काम करता था और रात को वह सीरियल किलर बन जाता था। शो में डेक्स्टर मॉर्गन इतनी सफाई से हत्या करता था कि पुलिस उसे पकड़ ही नहीं पाती थी।

कैसे हुई श्रद्धा और आफताब की मुलाकात

कैसे हुई श्रद्धा और आफताब की मुलाकात

अधिकारियों के मुताबिक श्रद्धा और आफताब की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। उसके बाद दोनों एक ही साथ मुंबई के एक कॉल सेंटर में काम करने लगे। वे तीन साल से एक साथ रह रहे थे और दिल्ली चले गए थे। श्रद्धा अपने परिवार से गुस्सा होकर घर छोड़कर दिल्ली आई थी। दोनों के दिल्ली चले जाने के तुरंत बाद श्रद्धा ने उसपर शादी का दबाव बनाया। दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी और बात हाथ से निकल जाती थी। पुलिस के अनुसार 18 मई को हुए इस मामले में आफताब ने अपना आपा खो दिया और उसका गला घोंट दिया।

जिस कमरे में की हत्या, वहीं सोता था आफताब

जिस कमरे में की हत्या, वहीं सोता था आफताब

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आफताब रोजाना उसी कमरे में सोता था, जहां उसने श्रद्धा की हत्या कर शव को रखा था। फ्रिज में रख कर उसका चेहरा देखता था। लाश के अंगों को ठिकाने लगाने के बाद आफताब ने फ्रिज की सफाई की। एडिशनल डीसीपी- I साउथ दिल्ली अंकित चौहान ने कहा, "आरोपी ने हमें बताया कि उसने छतरपुर एन्क्लेव के जंगल इलाके में उसने कई टुकड़ों को फेंका था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

300 लीटर वाला खरीदा फ्रीज, खून को केमिकल से किया साफ

300 लीटर वाला खरीदा फ्रीज, खून को केमिकल से किया साफ

आफताब ने बॉडी पार्ट्स को सुरक्षित रखने के लिए बाजार से 300 लीटर वाला बड़ा फ्रीज खरीदा था। वह रोज कुछ टुकड़े फ्रिज से निकालता और जंगल में ठिकाने लगाने रात को निकलता था। यह सिलसिला 18 दिन तक चलता रहा। इतना ही नहीं, आफताब ने सबूत मिटाने के लिए गूगल पर खून साफ करने का तरीका भी सर्च किया था। उसने केमिकल से खून साफ किया था।

जानिए आफताब और श्रद्धा के बारे में?

जानिए आफताब और श्रद्धा के बारे में?

श्रद्धा मुंबई के लाड की रहने वाली थी। यहां वह एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। वहीं आफताब अमीन फूड ब्लॉगर है। इंस्टाग्रम पर उसका अकाउंट द हंगरी छोकरो (thehungrychokro) के नाम से है। उसका फूड ब्लॉग इंस्टाग्राम अकाउंट (thehungrychokro_escapades) नाम से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+