Shraddha Murder Case: 2 घंटे तक चला आफताब का नार्को टेस्ट, लिस्ट में हैं ये '7 बड़े सवाल'
Shraddha Murder Case: आफताब अमीन पूनावाले को लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वॉकर की गला घोंटकर हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पूनावाला तिहाड़ जेल में बंद है।
Shraddha Walkar Murder Case update: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का आज नार्को टेस्ट हुआ। आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट पूरे दो घंटे चला। दिल्ली पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, आरोपी आफताब के नार्को टेस्ट की प्रक्रिया आज सुबह शुरू की गई है। आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट दो घंटे चला और अब पूरा हो गया। पहले आफताब को तिहाड़ जेल से अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल के बाद नार्को टेस्ट किया गया। आफताब पर पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान हुए हमले को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आफताब से नार्को टेस्ट में ये 7 बड़े सवाल पूछे गए होंगे।

कैसे हुआ आफताब का नार्को टेस्ट
आफताब को लगभग 2 घंटे के लिए नार्को-एनालिसिस या ट्रूथ सीरम के माध्यम से रखा गया था और मामले की आगे की जांच के लिए अलग-अलग सवाल पूछे गए। सूत्रों के मुताबिक एफएसएल टीम ने आफताब से कट-टू-कट सवाल पूछे, जिसका आफताब ने बहुत की शॉर्ट जवाब दिया। आफताब ने कई सवालों के जवाब अंग्रेजी में दिए और कुछ सवालों के जवाब देने में थोड़ा वक्त लिया। हालांकि टेस्ट के दौरान आफताब कई सवालों पर खामोश रहे लेकिन जब टीम ने सवाल दोहराया और उनसे जवाब मांगा तो आफताब ने जवाब नहीं दिया। हालांकि फिलहाल आधिकारिक ने प्रश्नों को सार्वजनिक नहीं किया।

जानिए कौन हैं ये 7 बड़े सवाल?
1. जांच एजेंसियां जो आफताब से सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण सवाल पूछ सकती है वो ये कि हत्या का मकसद क्या था?
2.आफताब से संभावित रूप से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में पूछताछ की गई थी और इस भयानक काम के बाद उसने उसके शव को कहां-कहां फेका था।
3. वहीं आफताब से श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बारे में भी पूछा गया था। आफताब से पूछा गया हो कि उसने श्रद्धा वॉकर के शरीर के टुकड़े कब और कहां ठिकाने लगाए।
4. क्या श्रद्धा की हत्या में कोई और भी शामिल था या नहीं?
5. दिल्ली पुलिस ने आफताब द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे डेटिंग ऐप्स के बारे में पूछा होगा?
6.जांच एजेंसियां आफताब से उसकी नई गर्लफ्रेंड के बारे में भी जवाब मांगती रहीं, जो उसने श्रद्धा के बाद बनाया था।
7. आफताब से संभवत: नष्ट किए गए मोबाइल डेटा और श्रद्धा हत्याकांड से जुड़े सबूतों के बारे में पूछा गया था।

आफताब का अब क्या होगा?
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक अगर पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट दोनों से कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है, तो श्रद्धा हत्याकांड की जांच कर रहे जांचकर्ताओं के आफताब अमीन पूनावाला के ब्रेन मैपिंग के लिए जाने की संभावना है। आईएएनएस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के एक सूत्र के हवाले से कहा, 'आफताब की पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट दो दिनों के भीतर आ जाएगी और उसका नार्को टेस्ट शुक्रवार तक आ जाने की उम्मीद है। नार्को टेस्ट के बाद, यह जांचकर्ताओं पर निर्भर है कि वे अभियुक्तों द्वारा अपेक्षित उत्तर नहीं मिलने के बाद ब्रेन मैपिंग की मांग करें।"












Click it and Unblock the Notifications