श्रद्धा हत्याकांड: आफताब का पूरा हुआ नार्को टेस्ट, पुलिस को आरोपी के 'अच्छे' व्यवहार पर शक

आफताब अमीन पूनावाला को अपनी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वॉकर का गला घोंटकर हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आफताब ने दिल्ली के छतरपुर जंगलों में श्रद्धा शरीर के टुकड़े फेंके थे।

Shraddha murder case: श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का आज गुरुवार 01 दिसंबर को नार्को टेस्ट किया। दिल्ली पुलिस स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट पूरा हो गया है। पुलिस जल्द से जल्द आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट करवाना चाहती थी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके दिमाग में कुछ चल रहा है या नहीं। इस केस की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि आफताब बहुत चालाक है और कभी भी मामले में नया मोड़ ला सकता है।

पुलिस को आफताब के 'अच्छे' और 'आज्ञाकारी' व्यवहार पर शक

पुलिस को आफताब के 'अच्छे' और 'आज्ञाकारी' व्यवहार पर शक

उन्होंने कहा कि आफताब ने पुलिस की हर बात का पूरी तरह से पालन किया है। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया, पुलिस के साथ सहयोग किया और पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए राजी हो गया। लेकिन अब पुलिस को उसके 'अच्छे' और 'आज्ञाकारी' व्यवहार पर शक होने लगा है।

मुंबई पुलिस को कर रहा था गुमराह

मुंबई पुलिस को कर रहा था गुमराह

बता दें कि शुरुआत में आफताब मुंबई पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, मामला दिल्ली पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आते ही वह सारा गुनाह कबूल करने लगा। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि यह उसकी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

पूरा हुआ आफताब का नार्को टेस्ट

पूरा हुआ आफताब का नार्को टेस्ट

पुलिस ने आफताब का नार्को टेस्ट कर लिया है। पुलिस को कोर्ट द्वारा पहले ही 01 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच नार्को टेस्ट की तारीख तय करने को कहा गया था। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को श्रद्धा वॉकर आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का 1 दिसंबर को नार्को टेस्ट कराने की इजाजत दे दी थी।

आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या करने और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने का आरोप है। उस पर यह भी आरोप है कि उसने शरीर के कटे हुए हिस्सों को दिल्ली और गुरुग्राम के जंगलों में फेंकने से पहले फ्रिज में रख दिया था।

सवालों को दे रहा है भ्रामक जवाब

सवालों को दे रहा है भ्रामक जवाब

पुलिस ने पहले कहा था कि श्रद्धा की हत्या करने और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने की बात कबूल करने वाला आफताब सवालों के भ्रामक जवाब दे रहा था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि आफताब गलत जानकारी दे रहा है और जांच को गुमराह कर रहा है।

दिल्ली पुलिस ने अब तक पूनावाले का 4 बार पॉलीग्राफ टेस्ट किया है। लेकिन वह पॉलग्राफ टेस्ट को बाधित कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+