अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के इस भाई ने प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी से की सगाई, जानिए कौन हैं वो?

Priyaank Sharma gets engaged to Shaza Morani: बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी (Padmini Kolhapure) के बेटे प्रियांक शर्मा (Priyaank Sharma) ने अपनी बेस्ट फ्रेंड शजा मोरानी (Shaza Morani) को ही अपना हमसफर चुन लिया है। फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के कजिन प्रियांक और शजा ने कल अपने परिवार वालों और दोस्तों के बीच सादगी से एक-दूसरे से सगाई कर ली। दोनों की सगाई की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हैं।

प्रियांक और शजा लंबे वक्त से दोस्त हैं...

प्रियांक और शजा लंबे वक्त से दोस्त हैं...

मालूम हो कि इस साल फिल्म 'सब कुशल मंगल' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाले प्रियांक और शजा लंबे वक्त से दोस्त हैं और एक-दूसरे को बेहतर समझते हैं, दोनों की दोस्ती पहले प्यार में तब्दील हुई और अब शादी के रिश्ते में बंधने जा रही है।

'ऑलवेज कभी कभी'

आपको बता दें कि शजा, प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी हैं और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर 'ऑलवेज कभी कभी' और 'हैपी न्यू इयर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस साल की शुरुआत में वो कोरोना संक्रमित मिली थीं, जिसके लिए उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था।

सगाई की तस्वीरों में शजा काफी हसीन लग रहीं

सगाई की तस्वीरों में शजा काफी हसीन लग रहीं

सगाई की तस्वीरों में शजा काफी हसीन और प्रियांक काफी खुश और डैशिंग दिख रहे हैं। दोनों की सगाई की तस्वीरों को श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत ने सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किया है। पिक्चर्स शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा है कि 'तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं, दुनिया में मेरे दो सबसे फेवरेट लोग शादी करने जा रहे हैं,मुबारक हो'।

प्रियांक और शाजा साल 2018 से रिलेशनशिप में

प्रियांक और शाजा साल 2018 से रिलेशनशिप में

मालूम हो कि प्रियांक और शजा मोरानी की शादी अगले साल फरवरी में हो सकती है। बता दें कि प्रियांक और शाजा साल 2018 से रिलेशनशिप में है। प्रियांक ने राजकुमार संतोषी के सहायक के रूप में बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। 'फटा पोस्टर निकला हीरो' (2013), शाहिद कपूर और इलियाना डिक्रूज के अभिनय से सजी इस फिल्म में वो सहायक के रूप में दिखाई पड़े थे। उनके पिता, प्रदीप शर्मा, एक निर्माता हैं।

करेंगे कोर्ट मैरिज!

वैसे कहा जा रहा है कि कोरोना महामारी को देखते हुए दोनों परिवारों ने शादी को सादगी के साथ कोर्ट मैरिज के रूप में करने का फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+