श्रद्धा कपूर की मेकअप आर्टिस्ट हियावी का सनसनीखेज खुलासा, एक्स-ब्वॉयफ्रेंड ने पीट-पीटकर तोड़ दी थीं हड्डियां

मुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की मेकअप आर्टिस्ट हियावी सेगल ने कहा है कि उनके पूर्व प्रेमी फ्लोरियन ह्यूर ने उनके साथ बहुत ज्यादतियां की हैं। एक यूजर ने उनसे मेकअप आर्टिस्ट फ्लोरियन ह्यूरल के साथ रिश्ते में रहने के दौरान पेश आई परेशानियों को लेकर सवाल किया था। इस पर उन्होंने कहा कि मेरे साथ फ्लोरिन ने बहुत ज्यादा मारपीट की थी। मेरी हड्डी टूटी थी। चोटों के चलते मैं खुद को पहचान नहीं पा रही थी। उसने तो करीब-करीब मुझे मार ही डाला था।

उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

हियावी ने अपने इंस्टाग्राम पर फ्लोरियन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी, जिसके बाद दोनों अलग हो गए। हियावी का कहना है, वो मुझे इशारों पर नचाना चाहता था, मेरी जिंदगी पर कंट्रोल करने की कोशिश करता था। इसी बात को लेकर अनबन बढ़ी। जिसके बाद उसने हिंसा का सहारा लिया, मेरे साथ ना सिर्फ मारपीट की गई बल्कि मुझसे पैसे भी छीने गए। कई बार तो लगता है कि मैं उस दौर से कैसे निकल गई और आज जिंदा कैसे हूं।

मेरी छवि खराब करने की कोशिश हुई

मेरी छवि खराब करने की कोशिश हुई

हियावी ने कहा है कि वे बुरी तरह टूट गई थीं। इसकी वजह ये भी थीकि फ्लोरियन ह्यूरल ने सोशल मीडिया पर भी मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इसके बावजूद आज मैं उससे निकल गई हूं। हियावी ने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि मेरे खिलाफ किसी भी स्टेटमेंट पर भरोसा ना करें। उन्होंने ये भी कहा कि अन्याय के खिलाफ खुलकर बोलिए और कोई परेशानी होने पर चुप ना रहकर दोस्तों और पुलिस को बताइए।

कई अभिनेत्रियों का मेकअप करती हैं हियावी

कई अभिनेत्रियों का मेकअप करती हैं हियावी

मेकअप आर्टिस्ट हियावी सेगल अपने क्षेत्र का जाना पहचाना चेहरा हैं। श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण से लेकर सारा अली खान तक का मेकअप वो करती रही हैं। हियावी सेगल ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड फ्लोरियन से रिश्ते को लेकर कुछ समय से चर्चा में हैं। जिनके साथ कुछ समय तक वो रिलेशनशिप में रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+