Shraddha Murder: फ्रिज, केमिकल और धारदार हथियार, आफताब ने कैसे ठिकाने लगाए हत्या के सबूत?
Shraddha murder case: आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे। इसके बाद सबूतों को अलग-अलग जगहों पर फेंका था।

पिछले साल दिल्ली में एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां आफताब नाम के युवक ने श्रद्धा नाम की लड़की की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को 35 टुकड़ों में काट दिया। हैरानी की बात ये रही कि 6 महीने तक किसी को इस हत्याकांड की भनक तक नहीं लगी। जब नवंबर में पुलिस ने खुलासा किया तो सबके होश उड़ गए। आइए जानते हैं इस केस से जुड़े कुछ अहम पहलू-
श्रद्धा वालकर नाम की लड़की आफताब पूनावाला से 2018 में डेटिंग ऐप के जरिए मिली थी। वो दोनों पहले दोस्त बने और फिर उनमें प्यार हो गया। इसके बाद वो दिल्ली में लिव इन में रहने लगे। पिछले साल 18 मई को आफताब ने श्रद्धा को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस के मुताबिक आफताब ने हत्या के बाद धारदार चाकू/आरी से उसके शव के 35 टुकड़े किए। इसके बाद वो बाजार गया और वहां से एक बड़ा फ्रीज खरीदकर लाया। फिर उसमें टुकड़े भर दिए। इसके बाद वो उन्हें महरौली के जंगलों में फेंकता गया।
वहीं श्रद्धा की पहचान ना हो सके, इस वजह से उसने पहले सिर को जलाया और फिर महरौली के पास एक तालाब में फेंक दिया। इसके बाद उसने हथियार को भी ठिकाने लगा दिया।
बाथरूम को केमिकल से किया साफ
वहीं आफताब ने बाथरूम में श्रद्धा का शव काटा था। जिसके बाद वहां पर खून के धब्बे पड़ गए। उसको साफ करने के लिए उसने बाजार से केमिकल खरीदे और घर के अंदर के सारे सबूत मिटा दिए।
फोन से डेटा किया डिलीट
श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने उसका फोन ले लिया और उससे सोशल मीडिया पर पोस्ट डालता रहा, ताकि उसके मरने का शक ना हो। इसके बाद उसने फोन से सारा डेटा डिलीट कर दिया था। ये सब आइडिया उसे वेब सीरीज से मिला था।
कोर्ट ने आरोप तय किए
वहीं दूसरी ओर दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत आरोप तय किए हैं। ये दोनों धाराएं हत्या और सबूत मिटाने की हैं।












Click it and Unblock the Notifications