श्रद्धा हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने बरामद किए जबड़े के हिस्से समेत कई हड्डियां, तलाश जारी
Shraddha case, देश को झकझोर देने वाले श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को हर दिन नए सबूत मिल रहे हैं। दिल्ली पुलिस की कई टीमें श्रद्धा के शरीर के अवशेषों को खजोने में जुटी हुई है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस को मानव शरीर के कुछ और अवशेष मिले हैं। तलाशी के दौरान जांचकर्ताओं को खोपड़ी का निचला हिस्सा या जबड़ा मिला। इसके साथ ही हड्डियों के तीन और टुकड़े भी मिले हैं।

Recommended Video
दिल्ली पुलिस की टीम जंगल-जंगल, कूड़े के ढेर खंगाल रही है। श्रद्धा का सिर बरामद करने के लिए पुलिस दिल्ली के छतरपुर एनक्लेव का तालाब भी खाली करा रही है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को और मानव अवशेष बरामद किए, जिनमें ज्यादातर हड्डियों के टुकड़े थे। जांचकर्ताओं को खोपड़ी का निचला हिस्सा या जबड़ा मिला। सभी हड्डियाँ एक ही स्थान पर पाई गईं हैं।
शुरुआती जांच के मुताबिक, जो हड्डियां पुलिस को मिली हैं मनुष्य की समझ आ रही हैं। नए जुटाए गए सबूतों को फॉरेंसिक के लिए भेजा जाएगा।रविवार को दिल्ली पुलिस ने छतरपुर के मैदान गढ़ी में एक तालाब से पानी निकालने की कोशिश की। पुलिस को संदेह है कि, आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वॉल्कर का सिर काटकर इसी में फेंका होगा। हालांकि, बाद में पुलिस ने तालाब को खाली कराने का फैसला टाल दिया। पुलिस गोताखोरों की मदद से तालाब की तलाशी करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि, आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने से पहले गांजे का नशा किया था। नशा उतरता तो वह फिर गांजे का सेवन कर लेता। पूछताछ में उसने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से गांजा लेकर आया था, जिसकी जानकारी श्रद्धा को भी थी। वह मुंबई में भी गांजे का नशा करता था। उसका कहना है कि श्रद्धा को ये बात पता थी कि वह गांजे का नशा करता है। वह इस बात पर उसे टोकती थी। उसने बताया कि वह शराब का सेवन नहीं करता, सिर्फ बीयर पीता है।
दिल्ली पुलिस की जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि आफताब ने श्रद्धा के कत्ल के बाद मुंबई के वसई से कुल 37 सामान दिल्ली मंगवाए थे। दिल्ली पुलिस ने इसे लेकर गुडलक पैकर्स एंड मूवर्स से जुड़े गोविंद यादव को तलब किया। पूछताछ में गोविंद ने बताया कि, आफताब ने श्रद्धा वॉल्कर की 18 मई को हत्या करने के करीब 18 दिन बाद 5 जून को कुछ सामान मुंबई से दिल्ली मंगवाए थे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications