बम फेंकने वाले पाकिस्तानी का बेटा मांगता भारतीय नागरिकता

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) क्या पाकिस्तान के उस सैन्य नायक, जिसने भारत पर जंग के समय हल्ला बोला हो, उसके बेटे को भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए? ये सवाल अपने आप में इसलिए अहम हो गया क्योंकि इस तरह के एक शख्स के पुत्र हैं जाने-माने गायक अदनान सामी। उन्होंने भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया है।

Should India grant citizenship to Adnan Sami?

1971 की जंग के नायक

अदनान सामी के पिता फ्लाइट लेफ्टिनेंट अरशद सामी खान को पाकिस्तान अपने सबसे आदरणीय योद्धाओं की श्रेणी में रखता है। उन्होंने 1971 की जंग में भाग लिया था उनका खास तौर पर उल्लेख पाकिस्तान सेना की वेबसाइट में किया गया है। उनका कुछ साल पहले मुंबई के कोकिलाबहन अस्पताल में निधन हुआ था। वे तब इलाज के लिए अदनान के पास ही थे। वे पाकिस्तान के कई देशों में राजदूत भी रहे।

बुक लांच के बाद मदिरापन

अरशद सामी खान की किताब का विमोचन 2008 में राजधानी के इंडिया हैबिटाट सेंटर में हुआ था। उसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री आई.के.गुजराल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सरीखे बहुत से नामवर लोग मौजूद थे। बुक लांच के बाद मदिरापान का जमकर सेवन भी हुआ था। बता दें कि अदनान कई सालों से भारत की नागरिकता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले का उनका आवेदन केंद्र ने नामंजूर कर दिया था।

नागरिकता मिलना कठिन

सूत्रों का कहना है कि किसी पाकिस्तान मूल के नागरिक को भारत की नागरिकता मिलना लगभग नामुमकिन रहता है। भारत सरकार की इस बाबत अलिखित नीति है कि पाकिस्तानी को नागरिकता ना दी जाए।

सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा कारणों के चलते भारत पाकिस्तान के नागरिकों को भारत की नागरिकता नहीं देता है। हां, इसके कुछ अपवाद हो सकते हैं। इस तरह के लोगों को भारत में रहने का दीर्घकालिक वीजा मिलता रहता है।

पाक का स्टैंड

रक्षा मामलों के जानकार धमेन्द्रपाल सिंह सवाल करते हैं कि क्या पाकिस्तान किसी भारतीय को अपनी नागरिकता देगा जिसके पिता ने उस पर बम बरसाए होंगे...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+