Train derailed: अब केरल में ट्रेन हुई हादसे का शिकार, मवेशी से टकराने के बाद पटरी से उतरी रेल, बड़ा हादसा टला
Shoranur Express Special Train derailed: रेलवे के लिए बुधवार का दिन हादसों से भरा हुआ रहा है। पहले यूपी के इटावा से गुजर रही नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई । वहीं इसके बाद समस्तीपुर में भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में गन पाउडर में आग लगने की घटना सामने आई। वहीं अब केरल में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना सामने आई है।
केरल के पलक्कड़ में नीलांबुर रोड-शोरानूर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पटरी से उतर गई। गनीमत है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पलक्कड़ रेलवे डिवीजन पीआरओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 6474, नीलांबुर रोड-शोरानूर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन ट्रैक पर मवेशी से टकराने के बाद पलक्कड़ के वल्लापुझा में पटरी से उतर गई।
रेलवे ने बताया कि किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। तीन ट्रेनें रद्द कर दी गईं और एक ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। ट्रैक से यातायात बहाल करने का काम चल रहा है।
इंजन का अगला पहिया पटरी से उतरा
हादसा बुधवार (15 नवंबर) को शाम 17.15 बजे हुआ, जब मवेशी के टकराने के बाद इंजन का अगला पहिया पटरी से उतर गया। हादसे को लेकर जारी की हई प्रेस रिलीज में कहा गया कि किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
यात्रियों को सड़क से पहुंचाया जंक्शन
बताया जा रहा है कि ट्रेन के ट्रैक से उतरने के बाद रेल में फंसे हुए यात्रियों को रेलवे अधिकारियों ने सड़क मार्ग से शोरानूर जंक्शन तक पहुंचाया। हादसे को लेकर रेलवे ने बताया कि कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और उनके समय में बदलाव करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications