VIDEO: बागपत में एक दोना 'चाट' के चलते बीच बाजार जमकर चले लाठी-डंडे, 8 गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत से एक बेहद ही हैरान कर देना वाला वीडियो सामने आया है। बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र में दो चाट की दुकान चलाने वालों की बीच जमकर लाठी-डंडे चले हैं। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन चाट स्टॉल वालों ने एक दूसरों को पाइप और डंडों से जमकर पीटा। इस दौरान भरे बाजार में लोग तमाशाबीन बने देखते रहे। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा एक कस्टमर को दूसरे दुकानदार द्वारा बुलाए जाने के बाद शुरू हुआ।

shopkeepers clash in Uttar Pradeshs Baghpat, Two groups brutally beat each other

पुलिस बताया कि, जिले के बड़ौत कस्बे के अतिथि भवन बाजार इलाके में नव दुर्गा व दुर्गा के नाम से पासपास ही दो चाट की दुकान है। सोमवार की दोपहर कुछ ग्राहक चाट खाने पहुंचे थे। दोनों दुकानदार ग्राहकों को बुलाने लगे। सी बीच एक दुकानदार जबरन ग्राहकों को अपनी दुकान पर लेकर चला गया। इसी बात को लेकर दोनों दुकानदारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पहले दोनों में गाली-गलौच होती रही, इसके बाद एक पक्ष हिंसक हो गया। जिसके बाद दो चाट दुकानों के दुकानदारों और श्रमिकों के बीच जमकर मारपीट हुई।

दोनों पक्षों के बीच बीच सड़क लगभग 20 मिनट तक लड़ाई होती रही। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरो के डंडों और रॉड से जमकर पीटा। सरेआम बाजार में लाठी-डंडे चलने से भगदड़ मच गई। दुकानों के शटर बंद हो गए। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान काफी देर तक लोग एक दूसरे पर डंडे बरसाते रहे। इस दौरान दर्जनों लोग सड़कों पर मूक दर्शक बने इस घटना को देखते रहे।

बागपत पुलिस ने कहा कि झड़प में 12 लोग घायल हुए हैं और आठ को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, लड़ाई में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। इस दौरान पास ही खड़े किसी शख्स ने मोबाइल में इस पूरी घटना को कैद कर लिया। घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+