इरफान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी: तेजी से हो रहा है उनकी तबीयत में सुधार, जल्‍द होगी फिल्‍मों में वापसी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान एक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त हैं। उन्‍हें यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ है और विदेश में उनका इलाज चल रहा है। हर कोई उनके जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होने की दुआ कर रहा है। इसी बीच इरफान खान के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। जी हां इरफान खान की तबीयत में पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है। फिल्‍म निर्माता और इरफान खान के खास दोस्‍तों में से एक शूजीत सरकार ने उनके हेल्‍थ के बारे में अपडेट दिया है और कहा है 'इरफान की तबीयत में पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है। मैंने इरफान की पत्नी से बात की। उनका इलाज काफी बेहतर चल रहा है। वो इस समय यूरोप में है। अगले महीने मैं भी उनसे मिलने जाने का प्लान बना रहा हूं। हम उम्मीद करते है इस साल के अंत तक इरफान शूटिंग पर लौट आएंगे।'

इस फिल्‍म से वापसी करेंगे इरफान

इस फिल्‍म से वापसी करेंगे इरफान

शूजीत सरकार ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की है कि उनकी आने वाली बायोपिक में इरफान खान लीड रोल में नजर आएंगे। इससे पहले इरफान खान शूजीत सरकार की बेहतरीन फिल्म पीकू में नजर आ चुके हैं। अब ये एक्टर क्रान्तिकारी उधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। उधम सिं‍ह का नाम भारत की आजादी की लड़ाई में पंजाब के क्रान्तिकारी के रूप में दर्ज है। उन्होंने जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल ओ' ड्वायर को गोली मारी थी।

शूजीत सरकार का ड्रीम प्रोजेक्‍ट है उधम सिंह

शूजीत सरकार का ड्रीम प्रोजेक्‍ट है उधम सिंह

गौरतलब है कि, पहले ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि शूजित की इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल निभाएंगे लेकिन अपनी फिल्म अक्टूबर के प्रमोशन के वक्त शूजित ने इस अफवाहों पर विराम लगा दिया था। वहीं आपको यह भी बता दें कि उधम सिंह की बायोपिक पर काम करना शूजित का ड्रीम प्रोजेक्ट है क्योंकि पिछले साल पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में शूजित ने कहा था कि वह पिछले 18-19 साल से इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी आजादी से पहले के वक्त पर आधारित होगी।

विशाल भारद्वाज भी लेना चाहते हैं इरफान को अपनी फिल्‍म में

विशाल भारद्वाज भी लेना चाहते हैं इरफान को अपनी फिल्‍म में

विशाल भारद्वाज भी इरफान और दीपिका को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। लेकिन इरफान की बीमारी के बाद उस फिल्म को पोस्टपॉन कर दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर विशाल ने कहा कि वो इरफान का इंतजार करेंगे। जब तक वो एक विजेता की तरह लौट कर नहीं आ जाते।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+