श्रीदेवी की मौत के पीछे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का हाथ: पूर्व एसीपी
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत अचानक से दुबई के जुमैरा एमिरेट्स होटल में हो गई थी। उनकी मौत से न केवल उनका परिवार बल्कि उनके लाखों-करोड़ों फैंस सदमे में आ गए। कोई भी नहीं समझ सका कि आखिर अचानक उनकी मौत कैसे हो गई। अब दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी ने श्रीदेवी की मौत की बताई गई वजह पर संदेह जताया है। उन्होंने श्रीदेवी की मौत को हादसा नहीं बल्कि सोची समझी साजिश बताया है। 24 फरवरी को श्रीदेवी की मौत पानी से भरे बाथटब में गिरने की वजह से हो गई। उनकी मौत की यहीं वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई, लेकिन दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी ने इस पूरे मामले को साजिश बताया है।

हादसा नहीं साजिश थी श्रीदेवी की मौत
दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी वेद भूषण ने अपनी निजी जांच एजेंसी की मदद से श्रीदेवी की मौतक मामले में तहकीकात की। पुलिस सॉल्यूशन इंडिया नाम की एक निजी जांच एजेंसी की मदद से उन्होंने दुबई के होटल एमिरेट्स टावर्स की छानबीन करवाई, जहां श्रीदेवी की मौत हुई थी। इस जांच के बाद उन्होंने दावा किया है कि श्रीदेवी की मौत हादसा नहीं बल्कि साजिश है।

श्रीदेवी की मौत का डॉन से कनेक्शन
उन्होंने आशंका जताई है कि श्रीदेवी की मौत में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का हाथ हो सकता है। उन्होंने दलील दी है कि दाउद का दुबई में बहुत दबदबा है।दुबई के प्रिंस के परिवार के साथ भी उसके अच्छे संबंध हैं। इतना ही नहीं दुबई के जिस होटल में श्रीदेवी की हत्या हुई वो होटल भी दाऊद का ही है।

सुलझाएंगे मौत की गुत्थी
उन्होंने कहा कि निजी जांच एजेंसी के साथ उन्होंने एक रात के लिए जुमैरा एमिरेट्स होटल में बताई और जांच की। वेद-भूषण ने कहा कि दुबई पुलिस से उन्होंने श्रीदेवी के खून के नमूने भी मांगे, लेकिन उन्हें नहीं दिया गया। उन्होंने ये पूछा कि आखिर श्रीदेवी के फेफड़े में कितना पानी घुसा था, लेकिन ये भी जानकारी नहीं दी गई। अब वेद भूषण श्रीदेवी की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए दोबारा से जांच करवाने के मकसद से सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की बात कर रहे हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications