बॉलीवुड का कास्टिंग डायरेक्टर चलाता था Sex Racket, रंगे हाथों अभिनेत्री को बेचते हुए पकड़ा गया

मुंबई। एक बड़ी खबर बॉलीवुड से है, यहां के एक कास्टिंग डायरेक्टर को सेक्स रैकेट में शामिल होने के आरोप में अरेस्ट किया गया है, पुलिस ने उसके शिकंजे से एक मेकअप आर्टिस्ट और एक जूनियर अभिनेत्री को भी छुड़ाया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक 32 साल का कास्टिंग डायरेक्टर नवीन प्रेमलाल आर्य (32) वर्सोवा के एक कॉफी शॉप में इन दोनों को 60 हजार रुपए में बेच रहा था, जहां से पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोचा।

Recommended Video

    BollyWood का ये Director चलाता था $ex Racket, अब हुआ ये सनसनीखेज खुलासा | वनइंडिया हिंदी
    बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर सेक्स रैकेट में गिरफ्तार

    बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर सेक्स रैकेट में गिरफ्तार

    नवीन प्रेमलाल बॉलीवुड में काम दिलाने के बहाने लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा करवाता था, उसका सेक्स रैकेट पिछले कुछ महीनों से मुंबई और उसके आस-पास के शहरों में सक्रिय था, जिसमें मॉडल और बॉलीवुड के कई जूनियर और नए आर्टिस्ट के शामिल होने की बात सामने आई है।

    मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

    मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

    पीटीआई की खबर के मुताबिक पुलिस ने जिन दो महिलाओं को इस शिकंजे से बचाया वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, दिल्ली स्थित अश्विनी कुमार नाम के व्यक्ति ने इन्हें मुंबई भेजा था, इस मामले में आर्य असोसिएट के दो लोग भी इस मामले में वॉन्टेड हैं, फिलहाल पुलिस ने Immoral Traffic Prevention Act के तहत केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच चल रही है।

    गोरेगांव में भी पकड़ा गया था सेक्स रैकेट

    गोरेगांव में भी पकड़ा गया था सेक्स रैकेट

    आपको बता दें कि बीते शु्क्रवार को भी मुंबई पुलिस ने गोरेगांव में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था, यहां के एक एक पांच सितारा होटल में जिस्मफरोशी का ये धंधा चल रहा था। पुलिस ने यहां से एक अभिनेत्री और एक मॉडल की गिरफ्तारी की थी, पुलिस ने बताया है कि एक संघर्षरत अभिनेत्री और एक मॉडल इस काम में शामिल थीं, पुलिस ने बताया था कि उन्हें इस होटल में सेक्स रैकेट चलने के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने टीम से ही एक सदस्य को ग्राहक बनाकर भेजा और फिर छापेमारी की। पुलिस ने बताया था कि पैसे के लेनदेन के वक्त इनको पकड़ा गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+