Bigg Boss 12: जसलीन-अनूप जलोटा के इश्क की खबर सुनकर उड़े पिता केसर के होश, दिया ये बयान

मुंबई। भजन सम्राट अनूप जलोटा का अपने से 37 साल छोटी लड़की जसलीन से इश्क करना इस वक्त चर्चा के केंद्र में हैं, जहां लोगों के लिए ये मजाक का टॉपिक बना है, वहीं दूसरी ओर ये जसलीन के पिता के लिए, काफी चौंकाने वाली बात है। जसलीन के पिता केसर मथारू ने कहा कि ये बात जरूर मेरे लिए हैरान कर देने वाली है लेकिन मैं तब तक जसलीन की पर्सनल लाइफ पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता, जब तक मैं उससे मिल न लूं।

अनूप जलोटा से अफेयर पर जसलीन के पिता ने तोड़ी चुप्पी

अनूप जलोटा से अफेयर पर जसलीन के पिता ने तोड़ी चुप्पी

लेकिन सिंगर अनूप जलोटा और उसके रिश्ते की खबर मेरे और मेरे परिवार के लिए किसी शॉक से कम नहीं है, लेकिन मेरी बेटी अभी बिग बॉस में है इसलिए मैं चाहूंगा कि वो पॉजिटिव रहे और शो की विनर बनकर आए, मैं इस खबर के रिएक्शन पर परेशान नहीं हूं लेकिन मैं तब तक इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं जब तक मैं खुद अपनी बेटी से बात ना कर लूं।

जसलीन ट्रेंड सिंगर है

जसलीन ट्रेंड सिंगर है

जसलीन ट्रेंड सिंगर है और उसने कई सेलिब्रिटीज के साथ स्टेज शो किए हैं। हम एक सभ्रांत परिवार से हैं और मेरी बेटी का इंडस्ट्री में नाम है इसलिए पब्लिसिटी बटोरने की उसे जरुरत नहीं है।इसके साथ ही केसर ने अनुप जलोटा पर भी कोई टिप्पणी नहीं की।

28 साल की जसलीन पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं

28 साल की जसलीन पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं

मालूम हो कि 28 साल की जसलीन सिंगर अनूप जलोटा की गायिकी की फैन थीं और इसी वजह से उन्होंने उनसे संगीत सीखने का फैसला किया था। वो वैसे एक पंजाबी परिवार से हैं लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है और वो वहीं पर पली-बढ़ी हैं। अपने कॉलेज में बेस्ट फीमेल सिंगर का खिताब जीत चुकीं जसलीन कई बड़े सिंगर्स जैसे मीका सिंह, सुखविंदर सिंह, अमजद खान के साथ स्टेज शो कर चुकी हैं। आप उनकी इंस्ट्रांगाम की तस्वीरों को देखकर उनकी ब्यूटी और हॉटनेस का अंदाजा लगा सकते हैं।

 'खुले आम बिग बॉस हाउस में मिलेंगे अनूप-जसलीन'

'खुले आम बिग बॉस हाउस में मिलेंगे अनूप-जसलीन'

बिग बास सीजन 12 में एंट्री करते वक्त अनूप जलोटा और जसलीन दोनों ने खुलासा किया है कि वो साढ़े तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, अभी तक उन्हें चोरी-छुप्पे मिलना पड़ता था लेकिन अब वो खुले आम बिग बॉस हाउस में मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+