मां की मौत की खबर सुन कर UAE में रहने वाले भारतीय शख्स को पड़ा दिल का दौरा, मौत
नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय प्रवासी को मां के निधन की खबर पता चलने के बाद दिल का दौरा पड़ा और उसका निधन हो गया। केरल निवासी अनिल कुमार गोपीनाथन लगभग 20 वर्षों से उम्म अल क्वाइन में एक सिलाई दुकान पर काम कर रहे थे। घटना पिछले हफ्ते हुई उन्हें गुरुवार को अपनी मां की मौत के बारे में बताया गया था। उसका भाई संतोष, जो दुबई में रहते हैं, कोल्लम जिले में वापस घर आ गए हैं। उन्हें भी अगले दिन घर वापस आना था, हालांकि, उनेके दोस्तों ने अनिल को उनके कमरे में गिरा पाया। हालांकि उन्हें अस्पताल ले जाया लेकिन सभी प्रयास व्यर्थ साबित हुए।। उनका शव शनिवार की रात को भारत भेजा गया।

मीडिया ने बताया कि...
खलीज टाइम्स ने बताया कि सबसे चौंकाने वाला हिस्सा यह था कि जैसे ही लोगों को दो मौत के बारे में पता चला लोग उनके घऱ कोल्लम गए लेकिन अनिल के परिवार को उसकी मौत के बारे में नहीं पता था। शनिवार तक, अनिल पत्नी और बेटी को उम्मीद थी वो घर लौटेंगे लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उनकी भी मौत हो गई है।

लुधियाना की कुलदीप कौर भी है फंसी
इससे पहले पंजाब के लुधियाना की रहने वाली कुलदीप कौर पिछले 6 महीने से सऊदी अरब में फंसे होने की खबर आई थी। कुलदीप के परिवार वालों ने बताया था कि वहां उनको पीटा जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कुलदीप कौर के परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से उन्हें भारत लाने की अपील की थी।

सुषमा से लगाई गुहार
वहीं परिजनों ने सांसद भगवंत मान से भी मुलाकात कर गुहार लगाई है। पंजाब के लुधियाना की 50 वर्षीय कुलदीप कौर ने अपने परिवार को एक वीडियो भेजी है जिसमें उसने अपनी बुरी हालत को बयां किया है। कुलदीप कौर ने वीडियो के जरिए बताया कि वह एक शेख के घर रह रही है, जो उस पर बहुत अत्याचार करते हैं। इस वीडियो के मिलते ही परिवार ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से कुलदीप कौर को भारत लाने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications