सानिया संग तलाक के बाद शोएब मलिक के नए बयान पर मचा बवाल, अब क्या बोल गए पाक क्रिकेटर?
Shoaib Malik Statement: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के सेपरेशन ने फैंस को तगड़ा झटका दिया था। शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद संग शादी की तो हलचलों का बाजार गर्म हो गया। बीते दिनों एक्स हसबैंड की शादी के बाद सानिया ने एक पोस्ट भी शेयर किया था। हालांकि, अब शोएब मलिक के एक बयान की चर्चा हो रही है।
शोएब मलिक की नई शादी ने न सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान में भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। पाकिस्तान के मीडिया चैनल्स भी इस मुद्दे को काफी दिखा रहे हैं। वहां भी कपल के फैंस के लिए ये किसी शॉक से कम नहीं है। अब इस बीच शोएब की शादी के शोएब का एक बयान चर्चा में है, जिसने लोगों को हैरान करके रख दिया है।

सानिया संग तलाक और सना जावेद संग नई शादी के बाद एक पॉडकास्ट में शोएब मलिक दिल की बात सुनने और फैसला लेने की बात करते हैं। वे कहते हैं कि वो करना चाहिए जो आपका दिल बोले। ये नहीं सोचना चाहिए कि लोग क्या सोचेंगे। ये बिलकुल नहीं सोचना चाहिए, मैं कसम खाता हूं। भले ही आपको यह सीखने में लगे कि लोग क्या सोचेंगे, आप अपनी चीज करो चाहे 10 साल लग जाएं, 20 साल लग जाएं।'
बेटे को लेकर सानिया ने कही ये बात
इससे पहले पाकिस्तान के Sama TV संग बातचीत में पाकिस्तानी पत्रकार नईम हानिफ ने दावा किया है शोएब की शादी के बाद उन्होंने सानिया मिर्जा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस बातचीत में सानिया ने अपने बेटे को लेकर बताया कि उनका बेटा इजान मानसिक रुप से बेहद परेशान है।
पत्रकार के दावे के मुताबिक, सानिया ने कहा कि जब से बेटे को पिता की नई शादी की खबर मिली है, वो काफी परेशान चल रहा है। इसके बाद रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि इजान को स्कूल में भी अपने पिता की शादी को लेकर काफी बुली किया जा रहा है। हालात इतने बुरे हो गए हैं कि बेटे ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है।
टीवी पर पत्रकार के इस दावे को सुनने के बाद फैंस भी काफी परेशान हैं। सानिया के फैंस उनके बेटे के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications