मीडिया में आई शोएब अख्तर के निकाह की तस्वीर नकली, सादगी के साथ रूबाब के हुए शोएब

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर खैबर पख्तूनखवा प्रांत के हरिपुर की रहने वाली 20 वर्षीय लड़की के निकाह बंधन में क्लीन बोल्ड हो गए हैं। अब खबर यह भी है कि रजिस्ट्रार का कहना है कि शोएब ने बेहद सादगी से निकाह किया है पर जब मीडिया को तस्वीरें नहीं मिलीं, तो नकली तस्वीर बना दी गई।
पढ़ें- खेल के लिए ब्रेस्ट छोटा करवाया
दुनिया टीवी चैनल रिपोर्ट के अनुसार शोएब ने रूबाब से हरिपुर में निकाह किया है। रिपोर्ट में कहा गया है, ''हक मेहर की रकम पांच लाख रूपये अदा की गयी है। निकाह समारोह में अख्तर के माता पिता भी उपस्थित थे।''
अख्तर ने पहले इन रिपोर्टों का खंडन किया था कि वह उस लड़की से शादी करने वाले हैं जो उनके माता पिता की पसंद है। अख्तर अभी 38 साल के हैं व उनके करीबी सूत्रों ने पुष्टि की कि यह तेज गेंदबाज और उनका परिवार 12 जून को लड़की के घर गया था जहां दोनों परिवारों ने दोनों को निकाह के बंधन में बांधने का फैसला किया। अभी पूरी तरह से सार्वजनिक पुष्टि ना होने पर उनके दोस्त, साथी क्रिकेटर बधाई देने से बच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications