Video: उद्धव ठाकरे के खिलाफ लिखी पोस्ट तो महिला ने आदमी पर डाल दी इंक
मुंबई। सोशल मीडिया पर कमेंट करना आपको कितना भारी पड़ सकता है इसका अंदाजा महाराष्ट्र की इस घटना से आपको हो सकता है। दरअसल महाराष्ट्र में एक युवक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ एक पोस्ट लिखी थी, जिससे शिवसेना की महिला कार्यकर्ता इतना नाराज हुई कि उसने आदमी के उपर लोगों के सामने इंक डाल दी। यह घटना महाराष्ट्र के बीड इलाके की है। बता दें कि महाराष्ट्र में सोमवार को उद्धव ठाकरे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है, जिसके बाद कई शिवसेना नेताओं की नाराजगी खबर सामने आई है।
Recommended Video

दरअसल मंत्रिमंडल विस्तार में कई शिवसेना के नेताओं को मौका नहीं मिला, जिसके बाद इस तरह की खबरें सामने आई कि वह इस बात से नाराज हैं। लेकिन इसपर शिवसेना के नेता संजय राउत ने सफाई दी। राउत ने कहा कि हम ठाकरे परिवार के प्रति समर्पित हैं। हमारे परिवार ने राज्य में सरकार बनाने में योगदान दिया है।" उन्होंने ये भी समझाने की कोशिश की है कि "यह तीन दलों की एक सरकार है, और हर पार्टी में योग्य लोग हैं। इसलिए कोटा में जो भी उपलब्ध है उसे ही स्वीकार करना पड़ेगा। मुझे खुशी है कि उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री हैं।" संजय राउत ने ये भी कहा है कि वह पार्टी से लेने में नहीं, बल्कि पार्टी को देने में यकीन रखते हैं। भाई के मंत्री न बनाए जाने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि, "हमने कभी भी कुछ नहीं मांगा है। बल्कि, हम तो पार्टी को देने में विश्वास करते हैं। मेरे भाई सुनील ने कभी भी मंत्री पद की मांग नहीं की। कुछ लोग सिर्फ अफवाह फैला रहे हैं।"
सोमवार को हुए उद्धव मंत्रिमंडल के विस्तार में 36 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। इस विस्तार में एनसीपी नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। अजित पवार के अलावा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे, कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने मंत्री पद की शपथ ली है। उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल में अभी तक मुख्यमंत्री के अलावा 6 कैबिनेट मंत्री थे। पिछले 28 नवंबर को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के दो-दो मंत्रियों ने शपथ ली थी। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की साझा सरकार है। नियम के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा 42 मंत्री हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications