विपक्ष में बैठेगी शिवसेना, नेता विपक्ष की मांग की
मुंबई। भाजपा और शिवसेना में टकरार कम बढ़ती ही जा रही है। भाजपा की ओर से महाराष्ट्र में सरकार में शामिल होने का प्रस्ताव नहीं मिलने के बाद शिवसेना ने विपक्ष में बैठने का फैसला लिया। विधानसभा सचिव को पत्र लिखकर शिवसेना ने नेता विपक्ष के पद की मांग की है।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रीमंडल विस्तार में भी भाजपा ने शिवसेना की मांग को दरकिनार कर दिया था। जिसके बाद शिवसेना ने शपथ गृहण का बहिष्कार किया था। वहीं आज से महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र शुरु होने बाद भी भाजपा की ओर से किसी भी तरह का प्रस्ताव नहीं मिलने पर शिवसेना ने विपक्ष में बैठने का फैसला लिया है।
ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि भाजपा-शिवसेना का गठबंधन अब जल्द ही टूटने की कगार पर है। यहीं नहीं केंद्र में शिवसेना के मंत्री अनंत गीते भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications