मोदी सरकार को बड़ी राहत, दलित संगठनों ने भारत बंद को वापस लिया
Recommended Video

नई दिल्ली। देशभर में आज दलित संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया था, लेकिन लोकसभा में एससी, एसटी एक्ट संशोधन विधेयक पारित होने के बाद इसे वापस ले लिया गया है। ऐसे में केंद्र सरकार के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। आपको बता दें कि ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा ने बुधवार को कहा था कि एससी, एसटी एक्ट को लागू करना हमारी सबसे बड़ी मांग थी जोकि पूरी हो गई है, लिहाजा हम भारत बंद को वापस लेते हैं।

बंद को वापस लेने से पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने तमा संगठनों और दलितों से अपील की थी कि वह इस बंद में शामिल नहीं हो और देश में शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखे। दरअसल एससी एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट ने कुछ बदलाव किया था, जिसके बाद दलित उत्पीड़न की शिकायत के बाद आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लग गई थी, लेकिन जिस तरह से सरकार ने इस संशोधन को वापस लिया उसके बाद दलित संगठनों ने इस बंद को वापस ले लिया।
ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा ने इस भारत बंद में तमाम दिग्गज नेता राहुल गांधी, ममता बनर्जी, एचडी देवेगौड़ा, शरद यादव, सीताराम येचुरी, डी राजा के समर्थन का शुक्रिया अदा किया है।












Click it and Unblock the Notifications