पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की तारीख पर शिवसेना ने खड़ा किया सवाल
Recommended Video

नई दिल्ली। शिवसेना ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उनकी निधन की तारीख को लेकर सवाल खड़ा किया है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को ही क्यों हुआ था। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या 16 अगस्त को अटल के निधन की घोषणा की गई ताकि 15 अगस्त का प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस का भाषण बाधित ना हो।

शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादक संजय राउत ने वाजपेयी के निधन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि आखिर 16 अगस्त को ही पूर्व पीएम के निधन की घोषणा की गई है। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि राउत ने इसके पीछे कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की घोषणा 16 अगस्त को दिल्ली के एम्स द्वारा की गई थी और उनके निधन का समय भी प्रेस रीलीज द्वारा बताया गया था।
राउत ने कहा कि हमारे शासकों को यह समझना चाहिए कि स्वराज क्या है, वाजपेयी का निधन 15 अगस्त को हुआ, लेकिन 12-13 अगस्त को उनकी हालत बिगड़ गई थी। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय शोक और राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका होने से बचाने के लिए और पीएम मोदी के लालकिले के भाषण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री ने 16 अगस्त को दुनिया को अलविदा कहा।












Click it and Unblock the Notifications