एयरलाइंस का बैन झेल रहे शिवसेना सांसद लोकसभा में जल्द रख सकते हैं अपना पक्ष
महाराष्ट्र के ओस्मानाबाद से शिवसेना सांसद के करीबी सूत्रों ने पीटीआई से कहा कि रविंद्र गायकवाड़ गुरुवार या फिर शुक्रवार को संसद में उपस्थित होंगे।
नई दिल्ली। एयर इंडिया के अधिकारी से मारपीट के मामले में एयरलाइन्स के जरिए बैन किए गए शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ जल्द ही लोकसभा में अपना पक्ष रख सकते हैं। माना जा रहा है कि इस हफ्ते शिवसेना सांसद लोकसभा में उपस्थित होंगे और अपना पक्ष रखेंगे। शिवसेना सांसद के करीबी ने पीटीआई से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है। इस बीच शिवसेना की ओर से कहा गया है कि अगर जल्द से जल्द एयरलाइन्स शिवसेना सांसद का बैन वापस नहीं लेती है तो पार्टी इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
सांसद पर एयर इंडिया के अधिकारी से मारपीट का है आरोप
महाराष्ट्र के ओस्मानाबाद से शिवसेना सांसद के करीबी सूत्रों ने पीटीआई से कहा कि रविंद्र गायकवाड़ गुरुवार या फिर शुक्रवार को संसद में उपस्थित होंगे। इस दौरान पहले सांसद अपना पक्ष सदन में रखेंगे, इसके बाद ही वो मीडिया में कुछ भी बात करेंगे।

एयर इंडिया के अधिकारी को चप्पल से मारने का है आरोप
पिछले महीने शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ की एयर इंडिया के एक अधिकारी से सीट को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उन पर 60 साल के एयर इंडिया के मैनेजर से मारपीट का आरोप लगा। इस मामले में खुद शिवसेना सांसद ने कबूल किया था कि उन्होंने एयर इंडिया के अधिकारी को 25 बार चप्पल से मारा था।

सभी एयरलाइन्स ने शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ को किया है बैन
इस पूरे घटनाक्रम के बाद एयर इंडिया समेत सभी बड़ी एयरलाइन्स ने शिवसेना सांसद को बैन कर दिया। उन्होंने कई बार अलग-अलग तरीके से एयरलाइन्स की टिकट लेने की कोशिश की लेकिन हर बार उनका टिकट कैंसिल कर दिया गया।

शिवसेना, संसद में उठा चुकी है सांसद का मुद्दा
पूरे विवाद पर शिवसेना अपने सांसद के साथ खड़ी नजर आ रही है। शिवसेना ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया। पार्टी का कहना है कि सांसद पर एयरलाइन्स ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए बैन लगाया हुआ है। इस मामले में शिवसेना ने कई बार अपना विरोध दर्ज कराया। शिवसेना ने अब पूरे मामले प्रदर्शन की धमकी दी है। शिवसेना की ओर से कहा गया है कि अगर जल्द ही शिवसेना सांसद का बैन वापस नहीं होता तो पार्टी इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

एयर इंडिया ने शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के खिलाफ दो FIR की है
शिवसेना नेता आनंद राव अदसुल ने लोकसभा में कहा कि हमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय की प्रतिक्रिया का इंतजार है। शिवसेना नेता की ओर से मांग की गई है कि जल्द से जल्द शिवसेना सांसद पर एयरलाइन्स का बैन वापस होना चाहिए।

एयरलाइंस ने शिवसेना सांसद का टिकट कई बार किया है कैंसिल
बता दें कि एयर इंडिया ने शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के खिलाफ दो केस दर्ज कराए हैं। शिवसेना की ओर से कहा गया कि पूरे मामले पर कोर्ट को फैसला करना चाहिए और सजा का ऐलान करना चाहिए न कि एयरलाइन्स को। दूसरी ओर शिवसेना सांसद को एयरलाइन्स के बैन किए जाने के बाद ट्रेन से दिल्ली-मुंबई आना-जाना पड़ रहा है।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications