मुंबई: शिवसेना नेता अशोक सावंत की धारदार हथियार से हत्या
मुंबईः मुंबई के कांदीवली में शिवसेना नेता शोक सावंत की रविवार को रात करीब 10.45 बजे हत्या कर दी गई। अभी तक हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। मुंबई पुलिस ने हत्या के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अशोक सावंत समता नगर से दो बार के कॉर्पोरेटर भी रह चुके थे। बताया जा रहा है कि वो रविवार रात अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रहे थे। तभी हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया।

दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद वो बुरी तरह से घायल हो गए। कहा जा रहा है कि उन पर कई वार किए गए। हमले की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी मच गई।
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस घटनास्थल की सीसीटीवी सर्च कर रही है। घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची मुंबई पुलिस ने तफ्तीश कर फोरेंसिक जांच के लिए सैंपल इकट्ठा किए। पुलिस जांच में सभी पहलुओं पर नजर रख रही है।
यह भी पढ़ें- बेंगलुरु के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 5 लोगों की मौत












Click it and Unblock the Notifications