बेंगलुरु के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 5 लोगों की मौत
बेंगलुरुः बेंगलुरू की के आर मार्केट में सोमवार की सुबह 2.30 बजे आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। ये आग के आर मार्केट के कैलाश बार में लगी। आग लगने के तुरंत बाद फायर सर्विस को फोन किया गया। इस घटना के रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया।

बेंगलुरू की के आर मार्केट में लगा आग के बार में अधिकारियों का कहना है कि कैलाश बार के एक रेस्टोरेंट में लगी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। आग की सूचना सोमवार को सुबह 2.30 लगी जब कुछ लोगों ने आग को देखा। फायरिंग सर्विस को फोन किया गया।आग का कारणों का अभी पता नहीं लगाया जा सका है। अधिकारियों का कहना है कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। बार में सो रहे पांच कर्मचारियों की मौत हो गई। है।
मृतकों के नाम स्वामी (23), तुमकूर प्रसाद (20), तुमक्कुर मंजूनाथ (45), हसन कीर्ती (24), मंड्या महेश (35) बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- UBER ने भारत में फिर शुरू की ऑटो सेवा, इन शहरों के लोगों को मिलेगी सुविधा












Click it and Unblock the Notifications