मनमोहन सिंह को 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' बताए जाने पर शिवसेना ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जंग छिड़ी है। बीजेपी इस मामले को भुनाने की कोशिश कर रही है जबकि फिल्म को लेकर शिवसेना की राय कुछ और ही है। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म पर मचे बवाल के बीच शिवसेना ने मनमोहन सिंह को एक्सीडेंटल पीएम नहीं, बल्कि एक कामयाब प्रधानमंत्री बताया है।

एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर शिवसेना ने दिया मनमोहन सिंह का साथ
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर कोई पीएम देश की 10 सालों तक सेवा करे और लोग उनका सम्मान करे तो वो एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर कैसे हो सकता है। संजय राउत का कहना है कि पीवी नरसिम्हाराव के बाद कोई कामयाब पीएम रहा है तो वे मनमोहन सिंह हैं।

फिल्म को लेकर कांग्रेस-बीजेपी में घमासान
अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज होते ही विवाद बढ़ गया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका निभाने वाले एक्टर अनुपम खेर पर कांग्रेस जमकर हमला कर रही है तो बीजेपी भी इस मुद्दे को कांग्रेस के खिलाफ एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की पूरी कोशिश में लगी है। ये फिल्म तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारु की किताब पर आधारित है।

कांग्रेस ने जताया है फिल्म पर विरोध
इसके पहले, महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर के निर्माताओं को चिट्ठी लिखकर मांग की थी कि फिल्म के रिलीज होने से पहले उन्हें दिखाया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा था कि वे फिल्म की रिलीज से पहले देखेंगे कि फिल्म में कुछ गलत या आपत्तिजनक तो नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो वो सीन डिलीट करने होंगे।
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications