शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की जिला अदालत में कांग्रेसियों के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

हालांकि कांग्रेसियों ने भी इस बात का दावा किया था कि उनके पास इस बात का पक्का सुबूत है कि शिवराज की पत्नी और उनके परिवार के कई सदस्य शिक्षक भर्ती में घोटाले में संलिप्त हैं। इसी बात को लेकर शिवराज और अन्य कांग्रेसियों में पिछले कुछ दिनों से तनातनी चल रही थी।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का कहना है कि भर्ती अौर व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले में कानून अपना काम करेगा जबकि अन्य कांग्रेसी नेता जैसे दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में कहा था कि यह जानकर बड़ा दुखद लग रहा है कि शिवराज सिंह की पत्नी भी घोटाले में शामिल हैं। कांग्रेसियों द्वारा शिवराज की पत्नी साधना सिंह का भी घोटाले में नाम लेने के कारण यह मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications