अमित शाह से मिले शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार कल

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल (मंगलवार) को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। शिवराज सिंह ने आज दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और दूसरे सीनियर नेताओं से बैठकें की है। शिवराज सिंह रविवार दोपहर बाद दिल्ली पहुंचे और उसके बाद लगातार उनका केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दिल्ली में हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्हें मंत्रिमंडल विस्तार के लिए आलाकमान से हरी झंडी मिल गई है और सोमवार रात को चौहान वापस भोपाल लौट जाएंगे।

Recommended Video

    Madhya Pradesh : Shivraj Cabinet का विस्तार जल्द,Amit Shah से मिले CM Shivraj | वनइंडिया हिंदी
    shivraj singh chouhan cabinet expand, शिवराज सिंह चौहान का मंत्रिमंडल, shivraj singh chouhan, madhya pradesh, cabinet, bjp, मध्य प्रदेश, शिवराज सिंह चौहान

    कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह ने प्रदेश के सीएम के तौर पर शपथ ली थी। करीब 29 दिन तक कोई मंत्री राज्य में नहीं था और अकेले ही उन्होंने सरकार चलाई थी। जिसके बाद 21 अप्रैल को 5 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में ही जगह दी गई थी। अब मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। कल 25 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

    वहीं मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजीटंडन के अस्वस्थ होने के चलते उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पटेल मंगलवार सुबह ही लखनऊ से भोपाल पहुंचेंगी। पहले वो खुद राज्यपाल की शपथ लेंगी फिर नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। राज्य में मुख्यमंत्री के अलावा 34 मंत्री हो सकते हैं।

    मध्य प्रदेश में 2018 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। इस साल मार्च में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके साथ 22 विधायकों ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी। जिसके बाद कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी और 20 मार्च को कमलनाथ ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने सीएम पद की शपथ ली थी। हालांकि मंत्रिमंडल को लेकर लंबी रस्साकशी देखने को मिल रही है। पहले एक महीने तक शिवराज अकेले ही रहे और उसके बाद भी पांच ही मंत्री उनके मंत्रिमंडल में हैं। अब मंगलवार को सभी की निगाहें मंत्रिमंडल विस्तार पर है। इसकी एक वजह राज्य में होने वाला उपचुनाव भी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+