कमलनाथ ने जताई रिटायरमेंट की इच्छा तो सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को छिंदवाड़ा में अपने संन्यास से संबंधित एक बयान देकर प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। अब उनके बयान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी बयान आया है। शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि अगर कमलनाथ जी ने ऐसा कहा है तो ये उनका निजी मामला है और ये उनकी इच्छा है कि वो रिटायर होकर घर पर रहना पसंद करते हैं, उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए।

Recommended Video
क्या कहा था कमलनाथ ने ?
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को छिंदवाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं कुछ आराम करने के लिए तैयार हूं। मेरी किसी भी पद के लिए कोई महत्वाकांक्षा या कोई लालच नहीं है। मैंने पहले ही बहुत कुछ हासिल कर लिया है। मैं घर पर रहने के लिए तैयार हूं। कमलनाथ के इस बयान के बाद से ही प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा हो गई है।
एमपी उपचुनाव में कांग्रेस की हुई थी करारी हार
दरअसल, इसी महीने मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आए थे, जिसमें से 19 सीटें भाजपा ने जीती थी। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 9 सीटें आई थी। इस हार के बाद से ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे थे। कहा जा रहा था कि कांग्रेस का नेतृत्व प्रदेश में काफी उम्रदराज हो गया है, क्योंकि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों की उम्र 70 वर्ष से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में किसी युवा के हाथों प्रदेश की कमान सौंपी जाए।












Click it and Unblock the Notifications