उन्होंने बनाए कर्मी, मैंने बनाया कर्मचारी, फिर भी कहते हैं मदारी : शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है, सत्ता और विपक्ष के बीच लगातार बयानबाजी का दौर जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिस तरह से कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मदारी कहा था उसके बाद एक बार फिर से शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कर्मी बनाए थे और मैंने कर्मचारी, फिर भी वह कहते हैं कि मैं मदारी हूं। शिवराज सिंह ने यह बयान जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान शनिवार को दिया है।

शिवराज ने गिनाएं काम

शिवराज ने गिनाएं काम

शिवराज सिंह चौहान की यह यात्रा निर्धारित समय से चार घंटे देरी से पहुंची थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि व्याबरा, खिलचीपुर और छापीहेड़ा के हर घर में डेड़ हजार करोड़ से पानी पहुंचेगा, सरकार ने किसानों के खाते में 34 हजार करोड़ रुपए पहुंचाए हैं। यही नहीं महिलाओं के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं शुरू की हैं। पिछले चार साल में हमारी सरकार ने रायगढ़ जिले के कच्चे मकान और झोपड़ियों को पक्का मकान बनाकर दिया है।

पहले भी किया था पलटवार

पहले भी किया था पलटवार

आपको बता दें कि इससे पहले शिवराज सिंह ने कहा था कि हां मैं मदारी हूं, मैं ऐसा मदारी हूं जो डमरू बजाता है तो बिजली का बिल जीरो हो जाता है, मैं मदारी हूं जो गरीबों के लिए घर बनाता है, बच्ची की फीस भरता है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा इंसान हूं जो प्रदेश का विकास चाहता है। पूर्व की कांग्रेस की सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था कि मैंने इस बीमारू प्रदेश को बदला है, जबतक मैं जिंदा हूं कोई भी असहाय नहीं है।

इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरों के साये में पढ़ेंगे मदरसों के बच्चे!

सियासी खींचतान जारी

सियासी खींचतान जारी

गौरतलब है कि इस साल मध्य प्रदेश में चुनाव होना है, ऐसे में कांग्रेस और भाजपा लगातार अपनी सियासी गणित को मजबूत करने में जुटी हैं। एक तरफ जहां भाजपा फिर से शिवराज सिंह के नाम पर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करके सत्ता में वापसी की पुरजोर कोशिश में जुटी है। एमपी में कांग्रेस मायावती के साथ भी गठबंधन के लिए लगातार कोशिश कर रही है, हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें- शिवराज बताएं कि पूरे MP में ऐसी कौन सी 5 जगह हैं जहां बेटियां सुरक्षित हैं: कमलनाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+