Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्जमाफी पर बवाल, शिवराज बोले- मेरे भाई ने जब आवेदन ही नहीं दिया तो कैसे माफ हुआ कर्ज

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) में किसानों की कर्जमाफी के मु्द्दे पर अब राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी की ओर लगातार इस मुद्दे पर एक दूसरे के खिलाफ बयान जारी किए जा रहे हैं। विपक्षी पार्टी बीजेपी (BJP) जहां किसानों का कर्जमाफी नहीं होने का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस (Congress) आंकड़े पेश कर कर्जमाफी के दावे के सबूत पेश कर रही है। कांग्रेस अपनी लिस्ट के जरिये ये दावा किया है कि शिवराज सिंह चौहान के भाई रोहित सिंह और चाचा के बेटे निरंजन सिंह का भी कर्ज माफ हुआ है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनके भाई ने कर्ज माफी के लिए आवेदन ही नहीं भरा था, फिर मुख्यमंत्री कमलनाथ उनपर इतनी कृपा क्यों कर रहे हैं।

Shivraj Chouhan claims my brother Rohit hasnt even filled application for farm loan waiver

गुरुवार को इस मुद्दे पर बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक लिस्ट दिखा रहे थे जिसमें दावा किया जा रहा था कि मेरे भाई (शिवराज सिंह चौहान के भाई) रोहित चौहान का कर्ज माफ किया गया है। मेरे परिवार के किसी भी सदस्य का कर्जा माफ नहीं हुआ है। भाई ने फॉर्म ही नहीं भरा तो कर्जमाफी कैसे हुई। जैत में पंचायत के समक्ष प्रस्तुत किए गए आवेदन पत्रों में, यह लिखा है कि मेरे भाई रोहित ने कृषि कर्ज माफी के लिए आवेदन नहीं किया है। इसके साथ ही वे आयकर दाता हैं, फिर भी कर्ज माफी का दावा किया जा रहा है। यह साजिश का हिस्सा है।

शिवराज सिंह के बाद कांग्रेस ने भी उनके भाई का कर्जा माफ होने का सबूत पेश किया। कृषि मंत्री सचिन यादव ने ट्वीट कर शिवराज सिंह के भाई रोहित सिंह के कर्जमाफी से जुड़ा आवेदन और बाकी दस्तावेज पेश किए। सचिन ने लिखा कि, शिवराज सिंह जी अब भी कुछ झूठ बोलना बाकी है ? सुबह झूठ बोलकर प्रेस वालों को गुमराह किया कि मेरे भाई ने कर्जमाफी के लिए फॉर्म ही नही भरा, फिर अब यह क्या है शिवराज जी ? क्या आपने माँ नर्मदा में खड़े होकर सच नही बोलने की भी कसम खाई हुई है ?

गुरुवार को राहुल गांधी ने सागर जिले के बीना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी झूठ बोलने की राजनीति कर रहे हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है, यह सच है। शिवराज के परिजनों का भी कर्ज माफ हुआ है।उन्होंने कहा कि शिवराज के परिजनों ने आवेदन दिया था। उनका कर्ज माफ किया गया है। सबूत के तौर पर उन सबके आवेदन की फोटो कॉपी शिवराज को भेजे जाएंगे।

बता दें, शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों की कर्जमाफी पर कई दिनों से सवाल उठा रहे हैं। इसका जवाब देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्वालियर की सभा में कहा था, 'मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया है कि राज्य में जिन किसानों का कर्ज माफ हुआ है उनमें शिवराज चौहान के भाई रोहित सिंह और चाचा के लड़के भी शामिल हैं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार दावा कर रही है कि राज्य के 21 लाख किसानों की कर्ज माफी हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+