फिर छलका शिवपाल यादव का दर्द, कहा- 'मैं तैयार लेकिन षड्यंत्रकारी परिवार को नहीं होने दे रहे एकजुट'
नई दिल्ली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने एक बार फिर से परिवार में टूट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार में अभी भी एकजुटता की संभावनाएं हैं। मेरी तरफ से लगातार परिवार में सुलह की कोशिशें की जा रही हैं, बावजूद इसके कुछ ऐसे षडयंत्रकारी हैं जो परिवार को एक नहीं होने देना चाह रहे हैं। उन्होंने ये बयान ऐसे समय में दिया है जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों को लेकर उपचुनाव होने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी एक बार फिर से अपने प्रत्याशी उतारेगी, फिर चाहे वहां समाजवादी पार्टी के भी उम्मीदवार उतरे हों।

शिवपाल बोले- परिवार में अभी भी एकजुटता की संभावनाएं
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का ये बयान ऐसे समय में आया है जब समाजवादी पार्टी नेतृत्व की तरफ से उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म करने का फैसला ले लिया गया है। दरअसल, शिवपाल यादव अभी समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा सदस्य हैं। हालांकि, सपा आलाकमान के इस फैसले के बाद शिवपाल ने भी अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर उनकी विधानसभा की सदस्यता जाती है तो उपचुनाव में वो जसवंतनगर से फिर चुनाव लड़ेंगे, चाहे सपा मैदान में हो या कोई और उम्मीदवारी कर रहा हो। शिवपाल यादव के उस ऐलान के बाद अब परिवार में एकजुटता के संबंध में अहम टिप्पणी सामने आई है।

आजम के मुद्दे पर क्या बोले शिवपाल
शिवपाल यादव शुक्रवार को मैनपुरी में थे जब उन्होंने कहा कि परिवार में अभी भी एकजुटता की संभावनाएं हैं। मेरी तरफ से लगातार परिवार में सुलह की कोशिशें की जा रही हैं, बावजूद इसके कुछ ऐसे षडयंत्रकारी हैं जो परिवार को एक नहीं होने देना चाह रहे हैं। उन्होंने इस दौरान अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जहां भी हमें जीत की उम्मीद नजर आएगी वहां अपनी पार्टी के उम्मीदवार जरूर उतारेंगे। सपा के उम्मीदवार के खिलाफ भी उनकी पार्टी उम्मीदवार उतारेगी।

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर शिवपाल ने कही बड़ी बात
शिवपाल यादव ने आजम खान को लेकर इशारों में अपनी बात रखते हुए कहा कि एक व्यक्ति पर मुकदमे पर मुकदमे हो रहे हैं और जिस लड़की का वीडियो वायरल हुआ उस मामले में चिन्मयानंद पर कार्रवाई में इतनी देरी क्यों हो रही है। उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। इस दौरान शिवपाल यादव ने चार दिन पहले हुए नवोदय विद्यालय की एक छात्रा की रेप के बाद हत्या का भी मुद्दा उठाया। दरअसल, शुक्रवार को शिवपाल यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान शिवपाल ने कहा कि परिवार कि मांग है कि इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications