सपा में फिर से शामिल होने को लेकर शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी में बगावत के बाद पार्टी से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव ने सपा में फिर से शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिवपाल यादव ने कहा कि सपा में फिर से शामिल होने का समय खत्म हो चुका है। हालांकि अगर सपा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहती है तो हम इसके लिए तैयार हैं। इसके साथ ही शिवपाल यादव ने सपा के साथ किसी भी तरह के समझौते की संभावना से साफ इनकार कर दिया है।

अखिलेश ने दिए थे संकेत

अखिलेश ने दिए थे संकेत

दिलचस्प बात है कि हाल ही में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने चाचा को सपा में वापसी को लेकर सकारात्मक संदेश दिया था। लेकिन शिवपाल यादव ने साफ कर दिया है कि वह सपा के साथ किसी भी तरह का समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं और फिर से सपा में वापसी नहीं करेंगे। शिवपाल यादव ने साफ किया है कि उत्तर प्रदेश में समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन का रास्ता खुला रहेगा, लेकिन समाजवादी पार्टी के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं होगा।

सपा के साथ कोई समझौता नहीं

सपा के साथ कोई समझौता नहीं

बता दें कि बुधवार को शिवपाल यादव ने अंजुम रजा के निधन पर उनके परिवार वालों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे थे। अंजुम रजा को मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के समय हम समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं और हमारे दरवाजे उनके लिए खुले हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि सपा के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं होगा।

रामगोपाल पर साधा निशाना

रामगोपाल पर साधा निशाना

शिवपाल यादव ने सपा के महासचिव रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा को कमजोर करने और उसे अर्श से फर्श पर लाने के पीछे रामगोपाल यादव का हाथ है और उन्होंने ही इसके लिए षड़यंत्र रचा था। वहीं मुलायम सिंह यादव पर शिवपाल ने कहा कि वह पहले भी नेताजी के साथ थे और आगे भी उन्हीं के साथ रहेंगे। शिवपाल ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि सपा का यह हाल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+