शिवसेना ने नागरिकता संशोधन बिल पर वोटिंग का किया बहिष्कार तो सहयोगी दल NCP ने क्या कहा
नई दिल्ली। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी नागरिकता संशोधन बिल पास हो गया। एक ओर जहां कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसे संवैधानिक इतिहास का काला दिन बताया तो वहीं इस बिल पर शिवसेना ने राज्यसभा में वोटिंग से दूरी बनाई और वॉकआउट किया। बिल पर चर्चा के दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना तो साधा लेकिन बिल के पक्ष या विपक्ष में होने को लेकर कुछ नहीं कहा था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि शिवसेना वोटिंग से दूरी बना सकती है। वहीं,शिवसेना के इस कदम पर एनसीपी की तरफ से प्रतिक्रिया आई है।

एनसीपी ने शिवसेना के फैसले पर क्या कहा
महाराष्ट्र में शिवसेना की सहयोगी पार्टी एनसीपी की तरफ से नागरिकता बिल पर वोटिंग से दूरी बनाने के फैसले पर प्रतिक्रिया आई है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि वोटिंग का बहिष्कार कर शिवसेना ने ये मैसेज दिया है कि प्रस्तावित कानून के विवादास्पद पहलुओं पर पार्टी के बीजेपी जैसे विचार नहीं हैं। हालांकि, पार्टी के ही एक नेता ने नाम ना छापने की शर्त पर कहा कि अगर शिवसेना ने वोट किया होता तो, तीन वोटों से विपक्ष को कोई फायदा नहीं होता।

शिवसेना ने क्या कहा
राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पर वोटिंग से दूरी बनाने के फैसले के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि मेरी पार्टी और मैंने महसूस किया कि जब जवाब ठीक से नहीं दिए जा रहे हैं तो बिल का समर्थन या विरोध करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर यह वोट बैंक की राजनीति के लिए एक साजिश है और आपके खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं, तो उन लोगों को 25 साल तक मतदान का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए।

राज्यसभा में पास हुआ CAB
संजय राउत ने कहा कि हम ये नहीं कह रहे हैं शरणार्थियों को नागरिकता दी जानी चाहिए या नहीं दी जानी चाहिए। बता दें कि राज्यसभा में इस बिल के पक्ष में 125 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 105 वोट पड़े। इस तरह लोकसभा के बाद राज्यसभा में ये बिल पारित हो गया। राज्यसभा में पारित होने के बाद अब इस बिल को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति को भेजा जाएगा, उनकी मंजूरी के बाद ये कानून की शक्ल से लेगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications