भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के बाद अब शिवसेना ने किया कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान

भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के बाद अब शिवसेना ने किया कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान

मुंबई। पालघर लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने के ऐलान के बाद शिवसेना ने पालूस-काडेगांव सीट पर कांग्रेस को समर्थन की घोषणा की है। महाराष्ट्र के सांगली जिले में पालूस कडेगांव सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विश्वजीत कदम को समर्थन देते हुए शिवसेना इस सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। गुरुवार को शिवसेना ने इसका एलान किया है।

Shiv Sena support late Congress leader Patangrao Kadam son in Palus Kadegoan bypoll election

शिवसेना सांसद संजय राउत ने इस बाबत अपने बयान में कहा कि पतंगराव कदम समाज और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले नेता थे, ऐसे में शिवसेना कडेगाव में निर्विरोध चुनाव चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब शिवसेना ने सीट पर उम्मीदवार ना उतारने का फैसला किया है। वहीं भाजपा ने इसे शिवसेना का दोगलापन कहा है।

कांग्रेस ने कडेगांव विधानसभा सीट पर विश्वजीत कदम को अपना उम्मीदवार बनाया है। विश्वजीत कांग्रेस नेता मरहूम पतंगराव कदम के बेटे हैं। पतंगराव कदम के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पालूस कडेगांव विधानसभा सीट पर उपचुनाव 28 मई को होना है। शिवसेना काफी पहले ही भाजपा से अलग होने का एलान कर चुकी है, हालांकि महाराष्ट्र में अभी भी शिवसेना भाजपा के साथ सरकार में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+