मुशर्रफ से इतना ही प्यार है तो पाकिस्तान जाकर उनके नौकर बन जाएं सैफुद्दीन सोज: शिवसेना

मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज के बयान के बाद देश में सियासत तेज हो गई है। शिवसेना ने सैफुद्दीन सोज के बयान को लेकर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सैफुद्दीन सोज के बयान पर जवाब देने की जरूरत है और क्या कांग्रेस इस बयान का समर्थन करती है। मनीषा कायंदे ने कहा कि यदि सैफुद्दीन सोज को पाकिस्तान और मुशर्रफ से इतना ही प्यार है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाने और वहां जाकर उनका नौकर बनने पर विचार करना चाहिए।

Shiv Sena slammed Saifuddin Soz for his support over Musharraf statement

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने मुशर्रफ का किया समर्थन बोले, जम्मू-कश्मीर के लोग आजाद रहना पसंद करेंगे

वहीं, सैफुद्दीन सोज के बयान के बाद बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी बड़ा हमला बोला है। स्वामी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में सैफुद्दीन सोज को पॉवर का लाभ मिला था जब उनकी बेटी को जेकेएलएफ ने किडनैप कर लिया था। इन लोगों की मदद करने का कोई फायदा नहीं है। अगर उन्हें मुशर्रफ ही पसंद है तो हम उन्हें पाक का एक तरफा टिकट दे देंगे।

इसके पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के उस बयान का समर्थन किया था जिसमें मुशर्रफ ने कहा था कि कश्मीर को अगर वोट करने का मौका मिलता है तो वह आजाद रहना पसंद करेगा। शोज ने कहा था कि मुशर्रफ का यह अंदाजा सही लगता है। आपको बता दें कि सैफुद्दीन सोज यूपीए-1 में केंद्रीय मंत्री थे, उन्होंने अपनी आने वाली किताब में लिखा है कि केंद्र सरकार को कश्मीर की समस्या के समाधान के लिए मुख्य दलों के पास जाने से पहले यहां हुर्रियत कॉफ्रेंस के लोगों से बात करनी चाहिए।

सोज ने ये भी दावा किया है कि 1953 के बाद से कई केंद्र की सरकारों ने यहां बड़ी गलतियां की हैं, जिसमे पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी का भी समय शामिल हैं। शोज की किताब कश्मीर-ग्लिम्प्स ऑफ हिस्ट्री एंड द स्टोरी ऑफ स्ट्रगल में इन तमाम बातों का जिक्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+