2019 में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर प्रणब मुखर्जी हो सकते हैं पीएम कैंडिडेट: शिवसेना
नई दिल्लीः हाल ही पूर्व राष्ट्रपति नागपुर में आरएसएस के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस पर कई राजनीतिक पार्टियों ने निशाना साधा। वहीं, भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने भी भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। शिवसेना नेता संजय राउत का कहना है कि, 'हमें लगता है कि आरएसएस अपने आपको उस हालात से निपटने के लिए तैयार कर रहा है, जब भाजपा को 110 सीटें कम मिलेंगी और आरएसएस वाले प्रणब मुखर्जी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करेंगे।'

नागपुर के आरएसएस मुख्यालय में आयोजित किए गए कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश की संस्कृति और उसकी पहचान की विशेषता का उल्लेख किया और कई बातें कही।
We feel RSS is preparing itself for a situation where it might put forth Pranab Mukherjee ji as PM name if BJP fails to get required numbers, in any case BJP will lose a minimum of 110 seats this time: Sanjay Raut,Shiv Sena pic.twitter.com/y36dsakELo
— ANI (@ANI) June 10, 2018
आज गुस्सा बढ़ रहा है। हर दिन हिंसा की ख़बर आ रही है। हिंसा, गुस्सा छोड़कर हम सब शांति के रास्ते पर चलें। विविधता और टॉलरेंस में ही भारत बसता है। सिर्फ एक धर्म एक भाषा भारत की पहचान नहीं। पचास सालों में यही मैने सीखा है।- प्रणब मुखर्जी
विविधता में एकता भारत को ख़ास बनाता है। मैं राष्ट्र, राष्ट्रवाद और देशभक्ति पर बोलने आया हूं। हमारी राष्ट्रीय पहचान विविधता में एकता से है। भारत का राष्ट्रवाद वसुधैव कुटम्बकम से प्रभावित है।- प्रणब मुखर्जी
यह भी पढ़ें- प्रणब मुखर्जी को उनकी बेटी ने दी नसीहत, कहा- आपका गलत इस्तेमाल कर सकता है RSS












Click it and Unblock the Notifications