'हम अब भी शिवसेना में हैं और मुंबई रवाना हो रहे हैं', गुवाहाटी में बोले एकनाथ शिंदे
नई दिल्ली, 28 जून: शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे ने आज कहा कि वह मुंबई जाएंगे और "बालासाहेब ठाकरे की विरासत को आगे ले जाएंगे"। शिंदे ने गुवाहाटी के एक होटल के बाहर मीडिया से कहा, "गुवाहाटी में मेरे साथ 50 लोग हैं, वे अपनी मर्जी से और हिंदुत्व के लिए आए हैं। हम सभी जल्द ही मुंबई जाएंगे।" बता दें, सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश में शिंदे गुट को अयोग्यता नोटिस पर जवाब दाखिल करने के लिए 12 जुलाई तक का समय दिया गया है।
Recommended Video

50 विधायक मेरे साथ हैं और सभी खुश हैं: एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग ये दावा कर रहे हैं कि गुवाहाटी में मौजूद विधायकों में से 2 दर्जन हमारे संपर्क में हैं, तो उनके नाम की लिस्ट सार्वजनिक क्यों नहीं करते हैं। शिंदे ने दावा किया कि कुल 50 विधायक उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी में मौजूद सभी विधायक उनके साथ खुश हैं। शिंदे ने कहा कि जल्द ही आप सभी लोगों को आगे की भूमिका के बारे में बताएंगे और मुंबई लौटेंगे।
'हम शिवसेना में ही हैं और शिवसेना को आगे लेकर जाएंगे'
एकनाथ शिंदे ने कहा, ''हम लोग शिवसेना को आगे लेकर जाएंगे और हम शिवसेना में ही हैं।'' उन्होंने कहा कि सभी विधायक अपनी मर्जी से गुवाहाटी से आए हैं। शिंदे ने कहा, ''हम हिंदुत्व का मुद्दा आगे लेकर जा रहे हैं।''












Click it and Unblock the Notifications