'पाक में ऐसा कौन सा महान उद्योग है जो भारत को नुकसान होगा', व्यापार बंद करने के फैसले पर शिवसेना का तंज

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने के फैसले का विरोध करते हुए पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर निलंबित करने का फैसला किया था। पाकिस्तान के इस फैसले पर भारत में राजनीतिक दलों की तरफ से तरह-तरह से की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बीजेपी के सहयोगी दल शिवसेना ने मुखपत्र सामना में लिखा है कि भारत से व्यापारिक संबंध तोड़कर उन्हें क्या मिला?

shiv sena reacts on pakistans decision to suspend trade with india

सामना में शिवसेना ने कहा है कि पाकिस्तान में ऐसा कौन सा महान उद्योग है जिससे भारत को नुकसान होगा। शिवसेना ने कहा कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने धमकी दी है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के कारण 'पुलवामा' जैसी घटनाएं हो सकती हैं। इसका सीधा मतलब है कि पुलवामा हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था। इस बयान के बाद इमरान खान बेनकाब हो गए हैं।

इसके पहले, बुधवार को पाक ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को डाउनग्रेड करने का ऐलान भी किया था। पाकिस्तान सरकार ने अपने उच्‍चायुक्‍त को भी भारत से बुलाने का फैसला किया। पाकिस्‍तान ने भारत के उच्‍चायुक्‍त अजय बिसारिया को वापस भेजने का फैसला किया और भारत के साथ सभी तरह के द्विपक्षीय व्‍यापारिक संबंध खत्‍म करने का ऐलान किया था।

उनकी बौखलाहट का आलम ये है कि गुरुवार को पाकिस्तान की तरफ से समझौता एक्सप्रेस को सस्पेंड कर दिया गया था और ट्रेन को अटारी रेलवे स्टेशन पर छोड़कर पाकिस्तानी ड्राइवर और गार्ड, अपने देश लौट गए थे। इसके बाद देर रात 1.30 भारतीय ड्राइवर ट्रेन को अटारी रेलवे स्टेशन से लेकर रवाना हुए थे। समझौता एक्सप्रेस 76 भारतीय और 41 पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर शुक्रवार की सुबह दिल्ली पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+