हाथरस: शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कंगना को जमकर सुनाया, 'मीडिया की चहेती के मुंह में दही जम गई क्या'
हाथरस: शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कंगना को जमकर सुनाया, 'मीडिया की चहेती के मुंह में दही जम गई क्या'
नई दिल्ली: शिवसेन नेता प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की हाथरस कांड (Hathras) पर चुप्पी को लेकर जमकर सुनाया है। शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने हालांकि कंगना रनौत का अपने ट्वीट में नाम नहीं लिया है लेकिन उनका इशारा कंगना की ओर ही है। शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा है, कहां हैं मीडिया की चहेती उनके मुंह में दही जम गई है क्या? उनका कोई ट्वीट भी नहीं दिख रहा हाथरस के मुद्दे पर। हाथरस कांड को लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार और उत्तर प्रदेश की पुलिस सवालों के घेरे में है। परिवार का आरोप है कि 19 वर्षीय दलित पीड़िता की मौत के बाद पहले तो पुलिस-प्रशासन ने अंतिम संस्कार जबरन किया और उसके बाद हमपर दबाव बनाया जा रहा है। हाथरस पीड़िता के साथ गैंगरेप 14 सितंबर, 2020 को हुई है।

महिलाओं के लिए बुलंद आवाज उठाने वाली कहां है?-प्रियंका चतुर्वेदी
प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को ट्वीट किया, ''दिन रात मुंबई पुलिस को कोसने के लिए जिनको Y+ security से नवाजा गया। जो ''महिलाओं'' की 'बुलंद आवाज' बनकर, मुख्यमंत्री और राज्य के बारे में आपत्तिजनक बयानबाजी कर रही थीं, मीडिया की चहेती थी, उनके मुंह में दही जम गई है क्या? उनका कोई ट्वीट भी नहीं दिख रहा हाथरस के मुद्दे पर।''
कंगना रनौत को वाई प्लस सिक्योरिटी पिछले महीने सितंबर में दी गई है। कंगना रनौत ने सरकार से कहा था कि महाराष्ट्र सरकार और मुंबई की आलोचना के बाद उन्हें धमकी दी जा रही है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कंगना की फिल्म को लेकर भी कसा तंज
प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कंगना का बिना नाम लिए उनकी फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी को लेकर भी तंज कसा। प्रियंका ने लिखा, झांसी की वीर रानी और झांसों की इकलौती रानी में जो जमीन-आसमान का अंतर अब समझ आ ही गया होगा।
बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी 25 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी। कंगना ने इस फिल्म के दौरान बॉलीवुड पर दिए अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में थीं।

कंगना रनौत ने हाथरस कांड को लेकर किया था ये ट्वीट
कंगना रनौत ने 30 सितंबर को हाथरस मामले पर एक ट्वीट किया था। कंगना ने ट्वीट किया, मुझे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार पर पूर भरोसा है। मैं मांग करती हूं कि हाथरस गैंगरेप पीड़िता के आरोपियों को भी हैदराबाद गैंगरेप पीड़िता के आरोपियों जैसी सजा दी जाए।
बता दें कि कंगना रनौत से ये ट्वीट हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत और अंतिम संस्कार के बाद किया था। हैदराबाद गैंगरेप पीड़िता के आरोपी 6 दिसंबर 2019 को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे। हैदराबाद रेप की वारदात 27 नवंबर 2019 की थी।












Click it and Unblock the Notifications