'...फिर ये फोटो सेशन भी काम नहीं आएगा', रणबीर-आलिया के सपोर्ट में प्रियंका चतुर्वेदी ने शेयर किया PM का फोटो

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मामले में डर और नफरत की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया है।

नई दिल्ली, 07 सितंबर: शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मामले में डर और नफरत की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया है। बजरंग दल के सदस्यों ने मंगलवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उज्जैन में महाकाल मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके बाद दोनों बिना दर्शन किए ही मंदिर से वापस लौट गए।

फिल्म स्टार से की अपील

फिल्म स्टार से की अपील

इसको लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने फिल्म इंडस्ट्री से इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाने की अपील की है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बॉलीवुड के कुछ प्रमुख अभिनेताओं और निर्देशकों की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। उन्होंने कहा कि 'फोटो सेशन' मदद नहीं करेगा यदि वे 'नफरत के लिए मूक दर्शक' बने रहें।

सामूहिक रूप से ध्यान देने की जरूरत

सामूहिक रूप से ध्यान देने की जरूरत

चतुर्वेदी ने प्रत्येक फिल्म रिलीज से पहले हो रहे विरोध पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से इस पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो हम बहुत तेजी से नफरत और भय की खाई में चले जाएंगे।

नफरत के खिलाफ उठाएं आवाज

नफरत के खिलाफ उठाएं आवाज

उन्होंने लिखा कि यदि आप नफरत के खिलाफ मूक दर्शन बने रहेंगे और यह मानते हैं कि राजनीति पर बोलना मेरा काम नहीं है तो इस फोटो सेशन में से कोई भी मदद नहीं करेगा। कहा कि ये लोग वैसे भी आपके पीछे आएंगे। महाकालेश्वर मंदिर विरोध एक मामला है। शर्म आती है कि राजनीतिक पूर्वाग्रह इस तरह की कुरूपता को जन्म दे रहा है।

फिल्म इंडस्ट्री से लाखों लोग जुड़े हैं

फिल्म इंडस्ट्री से लाखों लोग जुड़े हैं

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हर फिल्म रिलीज होने से पहले यह सेलेक्टिव विरोध एक लॉबी बन गया है, अगर सामूहिक रूप से इसके खिलाफ नहीं बोला गया तो आगे बहुत दिक्कत होगी। हम नफरत और भय की खाई में धकेल दिए जाएंगे। कहा कि मनोरंजन जगत रोजगार पैदा करने वाला है। लाखों लोग इस पर निर्भर हैं।

बजरंग दल ने प्रवेश करने से रोक दिया

बजरंग दल ने प्रवेश करने से रोक दिया

बता दें कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को महाकाल मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया, क्योंकि उन्होंने बीफ खाने पर उनकी कथित टिप्पणी की थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बॉलीवुड युगल दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश नहीं कर सका।

यह भी पढ़ें- झारखंड की सुनीता के साथ अमानवीयता को लेकर भाजपा पर बरसीं प्रियंका चतुर्वेदी, स्मृति ईरानी पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+