झारखंड की सुनीता के साथ अमानवीयता को लेकर भाजपा पर बरसीं प्रियंका चतुर्वेदी, स्मृति ईरानी पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 31 अगस्त। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने झारखंड की भाजपा से निष्कासित नेता सीमा पात्रा को लेकर भाजपा से माफी की मांग की है। दरअसल सीमा पात्रा का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ सीमा पात्रा ने वहशियाना हरकतें की हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सुनीता नाम की महिला ने अपने साथ दर्दनाक घटना को रोते-रोते बयां किया है। महिला ने बताया कि कैसे सीमा पात्रा ने लड़के को कई दिनों तक भूखा रखा, उसे प्रताड़ित किया, उसे बंधक बनाकर रखा।

priyanka

Recommended Video

      Jharkhand BJP leader Seema Patra: सीमा पात्रा अरेस्ट, कौन हैं, क्या आरोप | वनइंडिया हिंदी | *News

      प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि सुनीता को अधिकार है कि उससे माफी मांगी जाए, सुनीता से अमानवीय भाजपा नेता को माफी मांगनी चाहिए। यही नहीं उस स्तर के भाजपा नेता को भी सुनीता से माफी मांगनी चाहिए। जो महिला कैबिनेट में हैं और संसद में चीख रहीं थीं और राष्ट्रपति के लिए सही शब्द के इस्तेमाल किए जाने की मांग कर रही थीं, इस घटना पर पूरी तरह से चुप हैं, यह शर्मनाक है। बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी ने नाम लिए बिना स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है।

      सीमा पात्रा पर आरोप है कि उन्होंने एक विकलांग आदिवासी लड़की को अपने घर में बंधक बनाकर उसे प्रताड़ित किया। 8 साल तक लड़की को प्रताड़ित करने की घटना सामने आने के बाद भाजपा ने उन्हें निलंबित कर दिया है। बता दें कि सीमा पात्रा भाजपा महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य थीं। यही नहीं वह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं की राज्य संयोजक भी थीं। सीमा के पति रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं।

      वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुमला की रहने वाली आदिवासी महिला सुनीता अस्पताल में बिस्तर पर लेटी है और वह अपने साथ हुई भयावहता को बयां कर रही है। शरीर पर उसके जख्मों को देखा जा सकता है। यही नहीं युवती के शरीर पर गर्म तवे से कई जगह दागा गया है। महिला के कई दांत टूटे हैं, वह बैठ तक पाने की स्थिति में नहीं है। वह रो-रो कर अपना दर्द बयान कर रही है। सुनीता बताती है कि उससे जीभ से फर्श की सफाई कराई जाती थी, पेशाब चटाया जाता था, रॉड से उसके दांत तोड़ दिए गए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+