Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र में NCP-कांग्रेस-शिवसेना की सरकार, इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद

मुंबई। महाराष्ट्र में एक महीने से जारी सियासी ड्रामा थमता नजर आ रहा है। देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद राज्य में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार बनने जा रही है। उद्धव ठाकरे को 'महा विकास अघाड़ी' का नेता चुना गया और वे गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ये पहली बार होगा जब महाराष्ट्र में ठाकरे परिवार का कोई सदस्य मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। आज विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सभी विधायकों का शपथ ग्रहण हो रहा है, तो साथ ही तीनों पार्टियों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।

महा विकास अघाड़ी की महाराष्ट्र में सरकार

महा विकास अघाड़ी की महाराष्ट्र में सरकार

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की बनने वाली सरकार में तीनों दल शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी के बीच किसी निश्चित फॉर्मूले को लेकर बयान नहीं आया है। लेकिन इस बीच मंत्रालयों को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, तीनों दलों के 26 नेता मंत्री बन सकते हैं। इनमें शिवसेना के 8 नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। शिवसेना नेताओं में पहला नाम एकनाथ शिंदे का है इसके अलावा, दिवाकर रावते, सुभाष देसाई, अब्दुल सत्तार को भी मंत्री बनाया जा सकता है। साथ ही रामदास कदम, तानाजी सावंत, दीपक केसरकर और गुलाबराव पाटिल को भी मंत्री पद दिया जा सकता है।

नई सरकार में शिवसेना के 8 मंत्री हो सकते हैं

नई सरकार में शिवसेना के 8 मंत्री हो सकते हैं

वहीं, कांग्रेस के 9 नेता इस गठबंधन सरकार में मंत्री बन सकते हैं। इनमें अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोरात का नाम प्रमुख है। जबकि केसी पाडवी, विश्वजीत कदम, विजय वडेट्टीवार के अलावा सतेज बंटी पाटिल, यशोमती ठाकूर सुनिल केदार और सतेज बंटी पाटिल को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

एनसीपी-कांग्रेस के 9-9 मंत्री हो सकते हैं

एनसीपी-कांग्रेस के 9-9 मंत्री हो सकते हैं

वहीं, एनसीपी के 9 नेताओं को भी मंत्री बनाया जा सकता है। इनमें जयंत पाटिल और छगन भुजबल जैसे दिग्गज नेताओं का प्रमुख है। वहीं, धनंजय मुंडे, अनिल देशमुख, जितेंद्र आव्हाड और हसन मुश्रीफ को भी मंत्री बनाया जा सकता है। साथ ही दिलीप मकरंद पाटिल, वलसे पाटिल, और राजेश टोपे को भी नई सरकार में मंत्री पद मिल सकता है। इन 26 नामों के अलावा कुछ और नामों की चर्चाएं भी सियासी गलियारे में हैं। हालांकि, अभी तक गठबंधन दल की तरफ से किसी नाम को लेकर पुष्टि नहीं की गई है।

शिवसेना का होगा महाराष्ट्र में सीएम

शिवसेना का होगा महाराष्ट्र में सीएम

बता दें कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही अजीत पवार ने देवेंद्र फडणवीस को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। अजीत पवार के इस्तीफे के बाद बीजेपी की बहुमत साबित करने की संभावनाएं बेहद कम हो गई थीं। ऐसे में फ्लोर टेस्ट से पहले, देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फडणवीस ने साफ किया कि उनके पास बहुमत नहीं है, इसलिए उन्होंने फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा देने का फैसला किया। वहीं, अब महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+