मोदी सरकार पर भड़की शिवसेना, कहा- हमारी मिसाइलें क्या सिर्फ 26 जनवरी के लिए हैं?

शिवसेना सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या हमारी मिसाइलें केवल राजपथ पर दिखाने के लिए हैं।

नई दिल्ली। सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें लगातार जारी हैं। रविवार को पाकिस्तान की ओर से राजौरी में की गई फायरिंग में भारतीय सेना के एक कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए। जवानों की शहादत पर जहां पूरा देश गुस्से में है, वहीं मोदी सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस बीच भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या हमारी मिसाइलें केवल राजपथ पर दिखाने के लिए हैं।

'सीजफायर उल्लंघन नहीं, ये सीधा युद्ध है'

'सीजफायर उल्लंघन नहीं, ये सीधा युद्ध है'

सोमवार को पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा, 'सीजफायर उल्लंघन की बात छोड़ दीजिए। ये सीधा युद्ध है, ये हमला है और उसका जवाब उसी तरीके से देना चाहिए। अगर आप उसका जवाब नहीं देंगे, तो इस देश को पूरे विश्व में नामर्द कहा जाएगा।' संजय राउत ने कहा कि अब पाकिस्तान को जवाब देने का वक्त आ गया है।

'पाकिस्तान ने मिसाइलों का इस्तेमाल किया'

'पाकिस्तान ने मिसाइलों का इस्तेमाल किया'

संजय राउत ने कहा कि कल पाकिस्तान ने हमारे जवानों पर हमला करने के लिए मिसाइलों का इस्तेमाल किया। क्या हमारी मिसाइलें सिर्फ राजपथ पर प्रदर्शनी और भीड़ की तालियां बटोरने के लिए हैं? क्या वो मिसाइलें केवल 26 जनवरी पर विदेशी राष्ट्रध्यक्षों को दिखाने के लिए हैं? गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से पाकिस्तान सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाब देने के बावजूद पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

3 दिन के लिए बंद किए गए 84 स्कूल

3 दिन के लिए बंद किए गए 84 स्कूल

इस बीच जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पांच किलोमीटर के भीतर स्थित सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सभी स्कूल अगले 3 दिन तक बंद रहेंगे। राजौरी के डिप्टी कमिश्नर शाहिद इकबाल ने कहा कि सुंदरबानी से मांजकोट तक 0-5 किमी में स्थित सभी 84 स्कूल अगले तीन दिनों तक बंद रहेंगे। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा फायरिंग और गोलाबारी की स्थिति के कारण स्थिति बहुत तनावपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+