एयरलाइन्स विवाद: शिवसेना ने उठाया संसद में मुद्दा, उस्मानाबाद में बंद, खुफिया जगह पर गए सांसद

शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड के एयर इंडिया के अधिकारी को चप्पल से मारने के मामले में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुप्पी साध रखी है। हालांकि पार्टी इस मामले में पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रही।

मुंबई। एयर इंडिया के अधिकारी को चप्पल से मारने के मामले में विरोध का सामना कर रहे शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के समर्थन में उनकी पार्टी आ गई है। शिवसेना की ओर से इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया गया है। दूसरी ओर शिवसेना सांसद के संसदीय क्षेत्र उस्मानाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बंद का आह्वान किया है। इस बीच शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ शुक्रवार शाम से किसी खुफिया जगह पर चले गए हैं। एयर इंडिया के अधिकारी से सीट को लेकर मारपीट के मामले में एयरलाइन्स ने शिवसेना सांसद को बैन कर दिया।

शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ को एयरलाइन्स ने किया है बैन

एयर इंडिया समेत दूसरी एयरलाइंस के बैन करने के बाद आखिरकार शिवसेना सांसद ट्रेन के जरिए दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए, लेकिन शुक्रवार शाम से उनका कुछ पता नहीं चला। न तो शिवसेना सांसद मुंबई में हैं और न ही पुणे और न ही अपने संसदीय क्षेत्र उस्मानाबाद में ही हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड बुधवार को संसद में उपस्थित होंगे। कहा जा रहा है कि उनका टिकट कैंसिल करने के मामले में एयरलाइन्स के खिलाफ वो कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।

शिवसेना ने लोकसभा में उठाया रविंद्र गायकवाड़ का मुद्दा

शिवसेना ने लोकसभा में उठाया रविंद्र गायकवाड़ का मुद्दा

शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड के एयर इंडिया के अधिकारी को चप्पल से मारने के मामले में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुप्पी साध रखी है। जानकारी के मुताबिक शिवसेना इस मामले में पीछे हटने को तैयार नहीं है, यही वजह है कि पार्टी इस मुद्दे पर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव संसद में लाने पर विचार कर रही है। शिवसेना ने रवींद्र गायकवाड को एयर इंडिया और प्राइवेट एयरलाइन्स की तरफ से बैन करने का विरोध किया है।

सांसद को लेकर एयरलाइंस का बैन सही नहीं: शिवसेना

सांसद को लेकर एयरलाइंस का बैन सही नहीं: शिवसेना

शिवसेना सांसद आनंदराव अदसुल ने लोकसभा में रवींद्र गायकवाड का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सांसद को लेकर एयरलाइन की ओर से लगाया गया बैन सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोकसभा अध्यक्ष इस मामले को सरकार के सामने उठाएंगी। आनंदराव अदसुल ने कहा कि कपिल शर्मा ने भी फ्लाइट के दौरान नशे में इसके कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया, लेकिन उनके खिलाफ एयरलाइन्स ने कोई बैन नहीं लगाया।

उस्मानाबाद में शिवसेना ने बुलाया बंद

उस्मानाबाद में शिवसेना ने बुलाया बंद

फिलहाल शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड के मामले में शिवसेना कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने इस मामले में सोमवार को उस्मानाबाद में बंद का आह्वान किया है। ओमेर्गा में शिवसेना समर्थकों ने गायकवाड के समर्थन में बाइक रैली निकाली। बता दें कि रविंद्र गायकवाड उस्मानाबाद से सांसद हैं। शिवसेना की ओर से गायकवाड मामले में एयर इंडिया से माफी की मांग की गई है।

शिवसेना सांसद को एयर इंडिया समेत 6 एयरलाइंस ने किया है बैन

शिवसेना सांसद को एयर इंडिया समेत 6 एयरलाइंस ने किया है बैन

एयर इंडिया स्टाफ से मारपीट के आरोपी शिवसेना के सांसद वीरेंद्र गायकवाड़ को 6 एयरलाइंस ने बैन कर दिया है। एयर इंडिया ने शिवसेना सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। बता दें कि एयर इंडिया के प्रवक्‍ता ने आरोप लगाया था कि शिवसेना के सांसद ने सीट के इश्‍यू को लेकर एयर इंडिया के स्‍टॉफ को चप्‍पल से मारा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+