'ये मजाक है..', सरकार ने व्हाट्सएप्प डाउन होने पर मांगी रिपोर्ट तो शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज

'ये मजाक है..', सरकार ने व्हाट्सएप्प डाउन होने पर मांगी रिपोर्ट तो शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज

Priyanka Chaturvedi: शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर व्हाट्सएप्प डाउन होने पर मांगी जाने वाली रिपोर्ट को लेकर तंज कसा है। केंद्र सरकार ने फेसबुक की मूल कंपनी मेटा से उसके मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप्प के डाउन होने पर एक रिपोर्ट मांगी है। असल में मंगलवार को व्हाट्सएप्प वर्ल्ड वाइड 2 घंटे के लिए डाउन था। यूजर्स को मैसेज भेजने और रिसीव करने में दिक्कत हो रही थी। केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक ट्वीट में कहा कि व्हाट्सएप्प डाउन होने पर रिपोर्ट मांगना, एक मजाक है।

Priyanka Chaturvedi

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा, ''मुझे नहीं पता है कि व्हाट्सएप्प एक आवश्यक सेवा या भारत सरकार द्वारा प्रदान या भुगतान की गई कल्याणकारी योजना का हिस्सा है। या हो सकता है कि वे (सरकार) नाराज हों क्योंकि इससे गलत सूचना का प्रसार बाधित हुआ? आउटेज के लिए रिपोर्ट मांगना, एक मजाक है।''

बुधवार (26 अक्टूबर) को, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय अश्विनी वैष्णव ने मेटा को उस आउटेज पर एक रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है, जिस दिन व्हाट्सएप्प 2 घंटों के लिए डाउन हुआ था। व्हाट्सएप को अपनी रिपोर्ट भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम को सौंपने के लिए कहा गया है। बता दें कि भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक नोडल एजेंसी है।

मामले से वाकिफ एक अधिकारी ने कहा, 'जब भी कोई खराबी आती है तो मंत्रालय इस मामले में शामिल कंपनी से रिपोर्ट मांगता है। इसलिए हमने व्हाट्सएप्प से भी रिपोर्ट मांगी है।

बता दें कि मंगलवार दोपहर को हजारों उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की कि वे व्हाट्सएप्प पर मैसेज भेजने और रिसीव करने या अपने संबंधित खातों में लॉग इन करने में असमर्थ थे। डाउनडेटेक्टर के अनुसार, मैसेजिंग ऐप कई क्षेत्रों में कई उपयोगकर्ताओं के लिए काम नहीं कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+