शिवसेना ने मोदी सरकार को घेरा, पूछा- कश्मीर में हालात काबू में, ये कितना सच?

नई दिल्ली। नए साल में जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इनमें एक जवान संदीप सावंत महाराष्ट्र के सतारा के रहने वाले थे। शिवसेना के मुखपत्र में इसका जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया है। सामना में छपे संपादकीय में कहा गया है कि पिछले एक महीने में महाराष्ट्र के 7-8 जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए हैं, जिसके लिए महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार जिम्मेदार नहीं है।

Recommended Video

    Modi Government से Shiv Sena तीखे सवाल, Kashmir में क्यों शहीद हो रहे Soldiers ? | वनइंडिया हिंदी
    शिवसेना ने पूछा कश्मीर का सच क्या है?

    शिवसेना ने पूछा कश्मीर का सच क्या है?

    सामना में छपे लेख के जरिए शिवसेना ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है, 'बार-बार ये कहा जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में हालात काबू में हैं लेकिन सच क्या है? जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना अच्छा था, अभी भी आतंकी हमले हो रहे हैं, लेकिन उस खबरों पर नियंत्रण है। बंदूकों का शोर थमा नहीं है, केवल इस शोर को आनंद का चीत्कार बताया जा रहा है। कश्मीर में संचार सुविधाएं शुरू नहीं हुई हैं।'

    पाक की टेढ़ी पूंछ सीधी हुई क्या- शिवसेना

    पाक की टेढ़ी पूंछ सीधी हुई क्या- शिवसेना

    सामना के लेख में आगे कहा गया है, '31 दिसंबर की मध्यरात्रि से एसएमएस सेवा शुरू की गई, लेकिन इंटरनेट अभी भी बंद ही है। कश्मीर में भारतीय सैनिक जिस तरह से शहीद हो रहे हैं, वह स्पष्ट संकेत है कि कश्मीर में सब कुछ सामान्य नहीं है और आतंकियों की घुसपैठ नहीं रुकी है।' बता दें कि कश्मीर के हालात को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधता रहा है। जबकि सरकार का कहना है कि घाटी में हालात सामान्य हो रहे हैं। लेख में आगे कहा है गया है कि हमें एक देशवासी होने के नाते बालाकोट के हमले में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने पर भरोसा करना चाहिए।'

    कश्मीर में सब कुछ सामान्य नहीं- शिवसेना

    कश्मीर में सब कुछ सामान्य नहीं- शिवसेना

    सामना में आगे लिखा गया है, 'सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कह सरकार ने खूब पीठ थपथपाई, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आया क्या, उनकी टेढ़ी पूंछ सीधी हुई क्या? पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर सीजफायर उल्लंघन किया जाता रहा है। तिरंगे में लिपटे हमारे सैनिकों के शव हर हफ्ते जम्मू-कश्मीर की सीमाओं से उनके गांवों तक पहुंचते हैं।' इसमें आगे कहा गया है कि नए सेना प्रमुख के मुताबिक चीन पर नजर रखना जरूरी है, उनकी दिशा सही है, लेकिन पाकिस्तान की सीमा आज भी खून से लाल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+