गोवा में शिवसेना ने BJP को दिया बड़ा झटका, दोनों सीटों पर उतारे कैंडीडेट

मुंबई। शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी गोवा की दोनों लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी। दोनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए राउत ने मीडिया को बताया, शिवसेना ने उत्तरी गोवा से गोवा शिवसेना प्रमुख जितेश कामत और दक्षिण गोवा से राज्य इकाई के उपाध्यक्ष राखी प्रभुदेसाई नाइक को टिकट दिया है। गोवा में 23 अप्रैल को तीसरे चरण के मतदान होना है।

Shiv Sena declares candidates for 2 Goa Lok Sabha seats

शिवसेना की ओर से ये घोषणा ऐसे समय हुई है कि, जब महाराष्ट्र में, भाजपा-शिवसेना ने पिछले महीने संयुक्त रूप से आगामी चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। 48 सीटों में से, भाजपा 25 सीटों पर और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों दल पिछले कई दशकों से गठबंधन में हैं, लेकिन महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले 2014 में वे अलग हो गए थे। बीजेपी ने उन सीटों की बड़ी हिस्सेदारी की मांग की थी जो शिवसेना को थीं।

288 विधायकों में से बीजेपी ने 122 सीटें जीतीं जबकि शिवसेना केवल 63 सीटें जीतने में सफल रही थी। शिवसेना बाद में भाजपा के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गई थी। बता दें कि गठबंधन का हिस्सा होने के बाद भी शिवसेना लगातार केंद्र और राज्य सरकारों की आलोचना करती रही है।

बता दें कि, दोनों दलों ने संयुक्त रूप से 2014 के लोकसभा चुनाव लड़े थे और शानदार जीत हासिल की थी। 48 सीटों में से, बीजेपी-शिवसेना ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+