आडवाणी पितातुल्‍य, भाजपा उनका अपमान कर रही है: शिव सेना

Shiv Sena criticised Modi over Lal Krishan Advani
नई दिल्‍ली। राजग की सहयोगी दल शिवसेना ने भाजपा के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी का समर्थन किया है, पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि भले ही यह कहा जा रहा हो कि मोदी युग की शुरूआत हो चुकी है लेकिन अभी भी भाजपा की चाबी आडवाणी के हाथ में ही है। शिवसेना ने आडवाणी के लिए लोकसभा सीट का टिकट लटकाए रखने पर निंदा की है और कहा कि एक शख्‍स जिसने संगठन को खड़ा किया है, उसे दरकिनार किया जाना अच्‍छा नहीं है। वह पितातुल्‍य हैं और रहेंगे।

सामना में छपे लेख के अनुसार आडवाणी का नाम पहली लिस्‍ट में आना चाहिए था, उनकी सीट का फैसला इतनी देरी से लेना, उनका अपमान है। शिवसेना ने मोदी की आलोचना की है और कहा कि मोदी का भले ही टीवी पर बोलबाला हो लेकिन आज भी आडवाणी जी जनता के बीच लोकप्रिय हैं। शिवसेना ने मोदी की आलोचना की है।

शिवसेना ने सवाल उठाये हैं कि अगर अरूण जेटली, राजनाथ सिंह और नरेंद्र मोदी को मनचाही सीट मिल सकती है तो आडवाणी के लिए इतनी घमासान क्‍यों? हालांकि साथ ही यह भी कहा कि टिकट बंटवारा उनका अंदरूनी मसला है, लेकिन अब यह खबरें मीडिया में आ रही हैं।

शिवसेना ने कांग्रेस द्वारा आडवाणी के पक्ष में बोलने पर लिखा है कि कांग्रेस का आडवाणी को समर्थन देना हास्‍यास्‍पद है क्‍योंकि इस पार्टी ने पहले नरसिम्‍हा राव और सीताराम केसरी जैसे लोगों का अपमान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+