उद्धव ठाकरे का धारा 370 पर कड़ा रुख, बोले वार्ता खत्‍म कर कोई कड़ा कदम उठाना चाहिए

udhav thackrey
मुंबई। शिव सेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने धारा 370 में चल रही बयानबाजी के बाद कड़ा रुख इख्तियार कर लिया है। ठाकरे ने कहा है कि धारा 370 पर हो रही बयानबाजी को खत्‍म कर देना चाहिए और अब वह समय आ गया है जब इस मुद्दे के खिलाफ कोई कड़ा कदम उठाना चाहिए।

शिव सेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने धारा 370 के मामले में अपनी चुप्‍पी तोड़ दी है। उन्‍होंने विरोधी दलों के साथ भाजपा को भी अपने बयान से एक संदेश दे दिया है। ठाकरे ने एक बात तो साफ कर दी है कि कश्‍मीर से जल्‍द ही धारा 370 को हटाने पर कोई सार्थक कदम उठाया जाना चाहिए और बयानबाजी करने से बचा जाए।

देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपनी चुनावी रैलियों में यह साफ कर दिया था कि यदि भाजपा की सरकार सत्‍ता में आती है तो जम्‍म और कश्‍मीर में पिछले 5 दशकों से लागू धारा 370 को हटा दिया जाएगा। राजनाथ ने यह भी कहा था कि धारा 370 के लागू होने से वहां के कश्‍मीर के निवासियों को कोई लाथ नहीं मिला है बल्कि उन्‍हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मानना है कि जम्‍मू और कश्‍मीर में लागू की गई धारा 370 के कारण वहां का विकास कार्य पिछले पांच दशकों से रुका हुआ है। मोदी ने एक साक्षात्‍कार में पीडीपी के नेता फारुख अब्‍दुल्‍ला पर हमला बोलते हुए कहा था कि उनके पूरे परिवार ने कश्‍मीरी पंडितों को वहां से जबरदस्‍ती भगाया था। मोदी का यह भी कहना है कि कश्‍मीर का विकास धारा 370 को हटाने के बाद ही किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+