'अगर ईडी ने दरवाजा खटखटाया तो...', राहुल गांधी के समर्थन में उतरी शिवसेना, दे डाली ये चेतावनी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन पर छापा मारने की योजना बना रही है। राहुल गांधी ने कहा 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। इस दावे के बाद शिवसेना (यूबीटी) राहुल गांधी के समर्थन में आ चुकी है।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने चेतावनी दी कि अगर ईडी राहुल गांधी का दरवाजा खटखटाती है तो विपक्षी इंडिया गठबंधन के सभी साथी कड़ा विरोध करेंगे।

rahul gandi

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा हाल ही हुए लोकसभा चुनाव परिणामों से भाजपा ने कोई सबक नहीं सीखा है। चेतावनी दे रही है कि लोग केंद्रीय एजेंसियोें गतिविधियों पर करीब से नजर रख रहे हैं। उन्‍होंने कहा लोग ये देख रहे है कि कैसे विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्र सरकार सभी सराकरी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। वर्तमान सयम में ईडी, सीबीआई जैसी ए‍जेंसियों ने सरकार के आगे घुटने टेक दिए हैं।

उन्‍होंने कहा लोकसभा में विपक्ष का नेता होने के कारण राहुल गांधी लोगें से जुड़े मुद्दें उठा रहे हैं। अगर ईडी राहुल गांधी के दरवाजे पर दस्तक देती है तो भारतीय गठबंधन के सभी साथी इसका कड़ा विरोध करेंगे।

बता दें राहुल गांधी ने संसद में मोदी सरकार द्वारा पेश किए बजट की आलाेचना की थी। बजट चर्चा के दौरान, गांधी ने भाजपा की आलोचना करने के लिए महाभारत की 'चक्रव्यूह' अवधारणा का इस्तेमाल किया। उन्होंने भाजपा के प्रतीक चिन्ह के स्पष्ट संदर्भ में तर्क दिया कि भाजपा ने कमल के रूप में एक आधुनिक 'चक्रव्यूह' बनाया है।जिसके बाद शुक्रवार को राहुल गांधी ने दावा किया कि संसन में 'चक्रव्यूह' भाषण के बाद ईडी उन पर छापेमारी की योजना बना रही थी।

राहुल गांधी ने एक्‍टस पर एक पोस्‍ट लिखी, जिसमें उन्‍होंने लिखा ईडी के सूत्रों से पता चला है कि ईडी उनके खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की योजना बना रही है। उन्‍होंने आगे लिखा "खुले हाथों से एजेंसी का इंतजार करेंगे, यहां तक ​​कि उन्हें चाय और बिस्कुट भी देंगे।

इसके अलावा सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए लिखा "जाहिर तौर पर, 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। इसलिए अब ईडी छापेमारी की योजना बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+